{"_id":"a9effd13f7cce5c693ce63b8306b41d5","slug":"chandigarh-employement-office-not-give-only-one-job-since-49-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 साल से एक नौकरी नहीं दी इंप्लॉमेंट ऑफिस ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 साल से एक नौकरी नहीं दी इंप्लॉमेंट ऑफिस ने
योगेंद्र त्रिपाठी /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन ये सच है। इस राज्य के इंप्लॉयमेंट ऑफिस ने 49 साल से एक भी नौकरी नहीं दी। चंडीगढ़ के इंप्लॉयमेंट ऑफिस का काम केवल रजिस्ट्रेशन तक सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन
इस दफ्तर में अब तक 40 हजार युवाओं ने नौकरी की चाह में नाम रजिस्टर्ड करवाए, लेकिन किसी एक को यहां के माध्यम से रोजगार नहीं मिला।
चंडीगढ़ में इंप्लॉयमेंट ऑफिस वर्ष 1966 में शुरू किया गया था। पहले यहां पर बहुत कम लोग रोजगार के लिए नाम दर्ज करवाते थे। लेकिन जैसे जैसे बेरोजगारी बढ़ी रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
वर्तमान में रोजाना करीब तीस लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। अब तक करीब 40 हजार युवाओं ने नौकरी की चाह में रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
तीन साल तक नाम रहता है दर्ज
रोजगार कार्यालय में एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने पर तीन साल तक नाम दर्ज रहता है। रोजगार कार्यालय का काम केवल रजिस्ट्रेशन तक ही सीमित रह गया है।
रोजगार दफ्तर ने अब तक किसी को किसी नौकरी से संबंधित कोई जानकारी नहीं भेजी है और न ही अब तक किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान ने उनके माध्यम से किसी कर्मचारी की भर्ती की है।
यहां पर पढे़ लिखे लोग केवल इसलिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं कि उन्हें रोजगार मिल सके। लेकिन यह कार्यालय इस पर कोई काम नहीं करता है।
सेक्टर-51 निवासी परमिंदर सिंह का कहना है कि तीन साल पहले उन्होंने चंडीगढ़ रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन अब तक उनको नौकरी से संबंधित कोई पत्र नहीं
नेशनल कैरियर्स सर्विस से कैसे दिलाएंगे रोजगार
इंप्लॉयमेंट ऑफिस की ओर से नेशनल कैरियर्स स्कीम शुरू की जानी है। लेकिन यह एक बड़ा सवाल यह है कि जब लोगों को रोजगार कार्यालय की ओर से कोई लेटर तक नहीं भेजा जाता तो उन्हें नेशनल कैरियर सर्विस के तहत रोजगार कैसे दिलाएंगे। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
रोजगार कार्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जल्द ही नेशनल कैरियर सर्विस शुरू की जाएगी।
- नैन सिंह गिल, रीजनल इंप्लायमेंट ऑफिसर, चंडीगढ़