फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh employees will give 46 percent DA before Diwali

Chandigarh: चंडीगढ़ के साढ़े 24 हजार कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 46% डीए, सात हजार का एडहॉक बोनस भी

Wed, 08 Nov 2023 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Nov 2023 01:55 AM IST
सार

कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस यानी एडहॉक बोनस के रूप में सात हजार रुपये की किस्त भी मिलेगी। कर्मचारियों को बोनस और बढ़े हुए डीए की किस्त एरियर के रूप में मिलेगी।

विज्ञापन
Chandigarh employees will give 46 percent DA before Diwali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने लगभग साढ़े 24 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत की दर से बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इन हजारों कर्मचारियों को प्रशासन दिवाली से पहले 46 प्रतिशत डीए का तोहफा देने जा रहा है। इन कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस यानी एडहॉक बोनस के रूप में सात हजार रुपये की किस्त भी मिलेगी। कर्मचारियों को बोनस और बढ़े हुए डीए की किस्त एरियर के रूप में मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से 20 अक्तूबर 2023 को जारी अधिसूचना को यूटी के वित्त विभाग ने चंडीगढ़ में लागू कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के बेसिक वेतन में महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना 29 मार्च 2022 को जीएसआर नंबर 230 (ई) में की गई थी। यूटी प्रशासक ने मंगलवार को इसे अपनाते हुए केंद्र शासित प्रदेश में कार्यान्वित किया है। यूटी के वित्त एवं योजना अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के तहत बढ़े हुए डीए का लाभ चंडीगढ़ में कार्यरत सभी केंद्रीय कर्मचारियों के साथ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, दानिक्स और दानिप्स कैडर के अधिकारियों को मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन प्रोडक्टिविटी बोनस के रूप में साल 2022-2023 के लिए 7000 रुपये दिए जाएंगे। लाभार्थियों में ग्रुप सी के अलावा ग्रुप बी के सभी गैर राजपत्रित कर्मचारी शामिल हैं। जारी अधिसूचना के तहत इस श्रेणी में केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स और आर्म्ड फोर्स के कर्मी भी शामिल होंगे। संबंधित आदेश यूटी के उन सभी कर्मचारियों के लिए लागू होंगे, जो किसी अन्य बोनस स्कीम या एक्स ग्रेशिया के तहत कवर नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेपुटेशन के कर्मचारियों को करना पड़ सकता है इंतजार

प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारियों को डीए जारी करने के मामले में अभी यूटी प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस मामले में दो से तीन बार फाइल स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मामले में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। बहरहाल, डेपुटेशन कर्मचारियों को कुछ महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। उधर यूटी प्रशासन में डेपुटेशन कर्मचारी सेंट्रल स्केल पर चिल्ड्रन अलाउंस, सिटी अलाउंस सहित अन्य भत्तों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इस संबंध में यूटी एडवाइजर और प्रशासक को भी ज्ञापन दिया गया है। यूटी प्रशासन के पर्सोनल विभाग की ओर इस मामले में केंद्र सरकार को दो बार फाइल भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed