{"_id":"57c3c10f4f1c1bf638d50ce3","slug":"chandigarh-electricity-deptt-hiked-tariff-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में महंगी हुई बिजली, बढ़ाया गया टैरिफ, यहां जानिए कितना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में महंगी हुई बिजली, बढ़ाया गया टैरिफ, यहां जानिए कितना?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए बुरी खबर। बिजली महंगी हो गई है, क्योंकि विभाग ने टैरिफ की दरें बढ़ा दी हैं। यूटी बिजली विभाग की ओर से बिजली टैरिफ अगस्त से 10 से 39 पैसे बढ़ाने की घोषणा कर दी गई, लेकिन 30 साल से 20 से अधिक सेक्टरों के अंडर ग्राउंड केबल नहीं बदले गए हैं। बिजली विभाग की ओर से शहर के सेक्टरों के अंडर ग्राउंड केवल नहीं बदले जाने से हवा या बारिश होती है तो बिजली कट हो जाता है।
यह कट इस बार शहरवासियों को लगातार परेशान कर रहा है। शहर के सेक्टर - 7, 8, 10, 11, 12,15,17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27 कट की समस्या कम नहीं हो रही है। शहर में अंडर ग्राउंड केबल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 100 करोड़ का प्रपोजल भी बनाया जा चुका है, लेकिन अभी तक यह बजट सैंक्शन नहीं होने के कारण अंडर ग्राउंड केबल का काम भी पूरा नहीं किया जा सका है।
हाई टेंशन तार को भी करना था अंडरग्राउंड
बिजली विभाग की ओर से बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने के लिए 11 और 33 हजार हाईटेंशन तार को अंडरग्राउंड किया जाना था, लेकिन अभी तक इस प्रपोजल पर भी काम शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
हाईटेंशन केबल को अंडर ग्राउंड करने का प्रपोजल बना लिया गया है, लेकिन बजट नहीं होने के कारण केबल नहीं बदला गया है और हाई टेंशन तार भी अंडर ग्राउंड नहीं किया जा सका है। बजट मिलने के बाद इस काम को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
- एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, बिजली विभाग