{"_id":"60abae198ebc3ea6fc3fb601","slug":"chandigarh-education-ccet-diploma-holders-get-admissions-on-the-vacant-seats-of-degree-wing-chandigarh-news-pkl4143366109","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डिग्री विंग की खाली सीटों पर डिप्लोमा वालों को मिले दाखिला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डिग्री विंग की खाली सीटों पर डिप्लोमा वालों को मिले दाखिला’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के छात्रों ने फिर से यूटी प्रशासन को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि डिग्री विंग की खाली सीटों पर उन्हें दाखिला दिया जाए। पीयू लीट परीक्षा को मान्य रखा जाए। पीयू मीट के आयोजन की आवश्यकता नहीं है। छात्रों के भविष्य को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए।
कुछ दिनों पहले डिग्री विंग ने पीयू मीट परीक्षा में शामिल होने के लिए पीयू से अनुमति ले ली है। इस परीक्षा के जरिए जेईई मेंस में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पहले खाली सीटें डिग्री विंग डिप्लोमा विंग के छात्रों से भरता था। इसके लिए पीयू लीट की परीक्षा से छात्रों का चयन होता था। हर साल 30 से अधिक विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाता था।
छात्रों का कहना है कि एक ही कैंपस दोनों विंग का है तो उनका हक है कि उन्हें लाभ दिया जाए, न कि बाहरी छात्रों को बुलाया जाए। क्योंकि डिग्री विंग का उदय उसी कैंपस से हुआ है। इसके अलावा कई अन्य मांगों पर भी उन्होंने यूटी प्रशासन को ध्यान आकृष्ट किया है। उनका कहना है कि पीयू मीट की परीक्षा का आयोजन जरूरी नहीं है। इस पर रोक लगनी चाहिए।