फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Delhi Shatabdi Express Time Schedule Changed

चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी का शेड्यूल बदला गया, अब रविवार को भी दौड़ेगी, पर इस दिन नहीं जाएगी

Thu, 19 Mar 2020 01:37 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, चंडीगढ़
दीपक शाही, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Mar 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Delhi Shatabdi Express Time Schedule Changed
शताब्दी ट्रेन
रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, रेलवे ने चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी को अब हर रविवार चलाने फैसला किया है। 22 मार्च को चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच शताब्दी चलाई जाएगी। वहीं, 18 मार्च से शताब्दी बुधवार को बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


रेल यात्रियों की मांग पर इसका प्रस्ताव नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली ने अंबाला डिवीजन को भेजा था। इस पर मुहर लगाकर अंबाला डिवीजन ने प्रस्ताव नवंबर 2019 में हेड ऑफिस को भेज दिया था। अब यह फैसला लिया गया था कि शताब्दी बुधवार को बंद कर रविवार को चलाई जाएगी। इसे 18 मार्च से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यह शताब्दी सप्ताह में 6 दिन चलती है और इसका ज्यादा फायदा बिजनेस क्लास के लोगों को होता था, जो दिन में 12 बजे चंडीगढ़ से चलकर करीब 3 बजे दिल्ली पहुंचते हैं। इसके बाद वहां अपना काम निपटाकर शाम को 7.15 बजे फिर से करीब 10.45 बजे तक चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को शताब्दी से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इधर, सुबह और शाम की कालका-नई दिल्ली शताब्दी में जगह नहीं मिलती है। रविवार को चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी चलाई नहीं जाती थी, जिसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को बसों से दिल्ली जाना पड़ता है।

बुधवार को भी शताब्दी चलाने की मांग
यह फैसला सुनने के बाद ट्राइसिटी के लोगों की मांग है कि बुधवार को भी शताब्दी चलाई जाए, क्योंकि शताब्दी दिन में चंडीगढ़ से दिल्ली रोजाना जाती है। बुधवार को चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच शताब्दी चलती है, तो उससे रेल यात्रियों को और ज्यादा सहूलियत मिलेगी। क्योंकि बिजनेस और नौकरीपेशा दिन में जाकर और वहां अपना काम निपटाकर दिल्ली से रात को शताब्दी से ही घर आना पसंद करते हैं।

सिर्फ शताब्दी के समय चलता है लगेज स्कैनर

अंबाला डिवीजन ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 की एंट्री पर ही लगेज स्कैनिंग मशीन लगाई थी। इसे ट्रायल बेस पर चलाया भी गया था, लेकिन अब सिर्फ शताब्दी के समय ही लगेज स्कैनर चलाया जाता है। वह भी एस्केलेटर की तरफ रखा गया है, जबकि इसे प्लेटफार्म नंबर वन के एंट्री गेट पर रखा जाना चाहिए।

बता दें कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्री को सुरक्षा के नजरिए से लगेज स्कैन कराने के लिए स्कैनर लगाया गया था। परंतु प्रॉपर ट्रेंड स्टाफ की कमी की वजह से स्कैनर पूरे दिन बंद पड़ा रहता है। इसके कंट्रोल की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई थी। पिछले कई साल से रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) लगेज स्कैनर की मांग कर रही थी।

इसके बाद रेलवे ने अंबाला डिवीजन को 6 लगेज स्कैनर मशीनें उपलब्ध कराई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी आरपीएफ के पास स्कैनिंग मशीन ऑपरेट करने के लिए दो ही ट्रेंड मुलाजिम हैं, जबकि इसे सही तरीके से चलाने के लिए 8 मुलाजिमों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed