{"_id":"d039eb582997253c298722b7e1d0f81d","slug":"chandigarh-dc-transfers-office-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से असंतुष्ट चंडीगढ़ के डीसी ने बदला स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम से असंतुष्ट चंडीगढ़ के डीसी ने बदला स्टाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट चंडीगढ़ के डीसी अजीत बालाजी जोशी ने अपने 35 अधिकारी और कर्मी इधर उधर कर दिए। पहली बार डीसी ने अपने कार्यकाल में इतने लोगों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
विज्ञापन
खासकर एस्टेट ऑफिस में सालों से जमे अधिकारियों और बाबुओं को बदला गया है। सभी 9 सुपरिंटेंडेंट, 11 असिस्टेंट और सेक्शन अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रुप-ए और बी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बदला गया है। इन्फोर्समेंट, कॉलोनी ब्रांच, भू-अधिग्रहण विभाग, बिल्डिंग ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांच में कर्मचारियों की अदला बदली हुई है।
विज्ञापन
डीसी ने भू-अधिग्रहण विभाग के अधिकारी राकेश मोहन को अपने निजी स्टाफ में लगाया है। इतना ही नहीं एसडीएम ऑफिस में भी उठा पटक हुई है।
पिछले काफी दिनों से डीसी सुपरिंटेंडेंट से लेकर निचले अधिकारियों की कार्यप्रणाली को परख रहे थे। इतना ही नहीं अपनी फाइलें निकलवाने केलिए भी असिस्टेंट को ही आना होता था।
सूत्रों के मुताबिक इस दौरान डीसी कार्यप्रणाली से नाखुश थे। जिसके बाद उन्होंने सभी के विभाग बदल दिए।
एस्टेट ऑफिस में बहुत से मामले लटके
एस्टेट ऑफिस से जुड़े मामलों की लगातार शिकायतें लेकर लोग डीसी के पास आते रहते हैं। कुछ लोगों के बेवजह चक्कर लगाना पड़ता है। डिजिटाइजेशन का काम भी तय समय में पूरा नहीं हो पाया। यह सब इतने बड़े स्तर पर अदला-बदली की वजह बताई जा रही है।
अफसरों, कर्मचारियों का ट्रांसफर नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य कार्यक्षमता को बढ़ाना है।
- अजीत बालाजी जोशी, डीसी