फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh CTU Buses Routes will Increases

अब हर 5 मिनट बाद मिलेगी CTU बस

Wed, 16 Jul 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh CTU Buses Routes will Increases

यूटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए अब सीटीयू बसों के नए रूट बनाए जाएंगे। सीटीयू के नए रूट तय करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया है, जो कि शहर में ट्रैफिक के हिसाब से रूट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है जब सीटीयू ने बसों का रूट तय करने के लिए कंसलटेंट की सेवा ली है। सीटीयू की नई बसें आने के बाद से नए रूटों पर बसें चलने लगेंगी।

बसों का रूट ऐसा होगा कि एक जगह से दूसरी जगह का रूट 15 से 20 मिनट से ज्यादा नहीं होगा। इसके साथ ही लोगों को हर पांच मिनट के बाद बस की सेवा मिलेगी।

सीटीयू बसों के रूट अभी ऐसे हैं कि बसें एक जगह से दूसरी जगह जाने में 40 से 45 मिनट का समय लेती हैं। अभी सीटीयू की बसें सेक्टरों के अंदर की सड़कों पर भी जाती हैं। लेकिन, अब जो प्रस्ताव तैयार हो रहा है उसके तहत सीटीयू की बसें ग्रिड सिस्टम के तहत चलेंगी।
विज्ञापन


मध्य मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जीरकपुर और मोहाली से भी चंडीगढ़ के लिए बसों के नए रूट बनाए जाएंगे।

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार अभी लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग इसलिए कम करते हैं क्योंकि एक जगह से दूसरी जगह जाने में बस काफी समय लगाती है और बसों के लिए इंतजार भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगर कोई बस सेक्टर-41 से 15 मिनट में पीजीआई पहुंच जाए और लोगों को हर पांच मिनट बाद बस मिले तो लोग स्कूटर या कारों की जगह बसों का उपयोग करेंगे।

400 नई बसें मंजूर
केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए 400 नई बसों मंजूर की हैं। उम्मीद है कि इस साल के  अंत तक इनमें से 215 बसें आ जाएंगी। इन बसों के लिए केंद्र सरकार तो ग्रांट देगी ही प्रशासन को भी मैचिंग ग्रांट देनी होगी।


नई बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन 400 बसों में से 80 एसी मिडी बसें होंगी। इसी तरह 90 नॉन एसी मिडी बसें, 90 नॉन एसी सेमी लो फ्लोर बसें, 70 सेमी लो फ्लोर एसी बसें तथा 70 लो फ्लोर एसी बसें शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed