{"_id":"606c71758ebc3e8cbc56108c","slug":"chandigarh-crime-work-in-kothi-found-dead-body-hanging-from-tree-chandigarh-news-pkl409456828","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में काम करने गई थी, अगले दिन पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी में काम करने गई थी, अगले दिन पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन
कोठी में काम करने वाली युवती कोमल। (फाइल फोटो)
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के जंगल क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि युवती सोमवार शाम से लापता थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतका की पहचान सेक्टर-35 निवासी कोमल के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार रात पुलिस को सूचना दी गई कि सेक्टर-35 स्थित एक कोठी में काम करने गई कोमल (19) लापता हो गई है। काफी तलाशने के बावजूद न तो उसका कोठी में पता लगा और न ही वह घर लौटी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर कोमल की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-36 के जंगल क्षेत्र में एक युवती का शव पेड़ पर फंदे के सहार लटका हुआ है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपड़ों के आधार पर युवती की शिनाख्त के लिए कोमल के परिजनों को बुलाया। इसके बाद पता चला कि शव कोमल का ही है। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और करीब दो साल से सेक्टर-35 में अपनी बहन के घर रहकर अलग-अलग कोठियों में काम करती थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बयान में बताया कि कोमल की किसी युवक से जान पहचान हो गई थी। इसके चलते उसे डांटा गया था। इसके बाद से कोमल लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ होगा।