फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, crime, police, Drugs, BSC student arrested with charas of 40 lakhs

लॉकडाउन में चालीस लाख की चरस के साथ बीएससी का छात्र गिरफ्तार

Mon, 24 May 2021 07:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, crime, police, Drugs, BSC student arrested with charas of 40 lakhs
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बीएससी के एक छात्र को 5.100 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत तकरीबन 40 लाख रुपये आंकी गई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी मुकेश कुमार उर्फ अंकू (24) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्जकर जिला अदालत में पेश किया, जहां से 5 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

झपटमारी और वाहन चोरी की वारदात रोकने के मद्देनजर सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस रविवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब 10.30 बजे पुलिस जब सेक्टर के पिकाडिली स्क्वायर मॉल टी-प्वाइंट के पास पहुंचीं, तो वहां से गुजर रहे युवक ने रास्ता बदल लिया। पुलिस ने युवक को पकड़कर लॉकडाउन में घूमने के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 5.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश बताया। इसके बाद उसे पकड़कर सेक्टर-34 थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के मनाली से चरस लेकर आया था। वह खरड़ के गार्डन कॉलोनी में परिवार समेत रहता है, जबकि उसके पिता हिमाचल प्रदेश मंडी में सरकारी राशन डिपो चलाते हैं। उसने पटियाला से बीएससी की पढ़ाई की है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह नशा किसे सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed