फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh crime, mms video clip, city news

आपत्तिजनक MMS से हड़कंप, हाईकोर्ट की वकील ने दी शिकायत

Sat, 11 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, mms video clip, city news
- फोटो : Demo Pic
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एक महिला वकील का आपत्तिजनक एमएमएस वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वकील की शिकायत के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन


महिला वकील ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी हूबहू चेहरे वाली एक लड़की की एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर  किसी ने अपलोड कर दी है। जोकि पिछले कुछ दिनों से हाईकोर्ट व शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस वीडियो में जो लड़की के साथ युवक दिख रहा है वह पंजाब के एक मशहूर सिंगर का बेटा है। वहीं पुलिस का यह कहना है कि महिला वकील की शिकायत अज्ञात के खिलाफ ही है। वीडियो में दिख रही महिला वकील व युवक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


एक साल पहले अपलोड हुआ वीडियो
पुलिस का कहना है कि वीडियो इंटरनेट पर करीब साल भर पहले अपलोड हुआ था। पुलिस अब पता लगा रही है कि वीडियो किस जगह और कहां से इंटरनेट पर लोड किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने असली वीडियो से छेड़छाड़ की है और महिला वकील का चेहरा उस वीडियो में लड़की के चेहरे पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल के चार्ज हरिंदर सिंह शेखों ने कहा कि युवती की शिकायत पर केस सेक्टर-3 के पुलिस थाने में दर्ज हुआ था वहां से अब जांच हमारे पास आई है। मामले की जांच चल रही है इससे ज्यादा मामले में कुछ नहीं बता सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed