फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Crime, Married woman doing CA training, hanged

सीए की ट्रेनिंग कर रही 21 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फंदा लगाया

Mon, 07 Mar 2022 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Crime, Married woman doing CA training, hanged
चंडीगढ़। सेक्टर-27 में रविवार दोपहर को 21 वर्षीय शादीशुदा महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। वह दो महीने पहले हिसार से चंडीगढ़ सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की ट्रेनिंग के लिए आई थी।
विज्ञापन

आरती यहां सेक्टर-27 में किराए के मकान में रह रही थी जबकि पति और चार साल का बच्चा हिसार में रहते हैं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को आरती घर की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में ही थी। जब उसने सुबह से करीब साढ़े तीन बजे तक दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed