फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Crime, Accused of stealing 4.04 crore from Axis Bank on one day Police remand

एक्सिस बैंक से 4.04 करोड़ की चोरी का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Fri, 16 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime, Accused of stealing 4.04 crore from Axis Bank on one day Police remand
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.04 करोड़ चोरी करने के आरोपी निजी सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार को अपराध शाखा ने वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब अपराध शाखा की टीम आरोपी से यह पूछताछ करने में जुटी है कि उसके साथ इस वारदात में कोई और तो शामिल नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में मोरनी के गांव बाबडवाली भोज कुदाना का रहने वाला सुनील कुमार बतौर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात था। रविवार तड़के ड्यूटी के दौरान वह लापता हो गया। अगली सुबह पुलिस को सुनील के लापता होने की सूचना दी गई। इसके बाद बैंक के चेस्ट में रखे पैसों से भरे बक्सों की जांच की गई तो एक बक्से से चार करोड़ चार लाख की रकम गायब थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि सुनील ने ही वारदात को अंजाम दिया है और फरार हो गया है। इसके बाद अपराध शाखा ने मंगलवार देर रात सेक्टर-26 के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार करोड़ तीन लाख 14 हजार रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी करने के बाद उसने हल्लोमाजरा के जंगल क्षेत्र में एक गड्ढा खोदकर चार करोड़ रुपये जमीन में गाड़ दिए थे जबकि चार लाख रुपये वह अपने साथ लेकर रायपुररानी चला गया था। वारदात के बाद से वह काफी डरा हुआ था और रायपुररानी के ही एक होटल में छुपा हुआ था। हालांकि अपराध शाखा ने सोशल मीडिया से उसकी लोकेशन पता कर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed