फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Crime, 99 thousand rupees blown out of lawyer's account, KYC update

केवाईसी खत्म होने का झांसा देकर ठग ने वकील के खाते से एक लाख उड़ाये

Fri, 10 Jun 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crime, 99 thousand rupees blown out of lawyer's account, KYC update
चंडीगढ़। केवाईसी का झांसा देकर ठग ने एक अधिवक्ता के खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने वकील की शिकायत पर बीकानेर (राजस्थान) के विष्णु शर्मा नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-49 निवासी कंवरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर पेटीएम की केवाईसी खत्म होने का संदेश आया। संदेश में एक मोबाइल नंबर देकर पेटीएम अधिकारी को कॉल करने को कहा गया था। कंवरजीत ने जब उस नंबर पर कॉल की तो ठग ने बताया कि कोविड के कारण केवाईसी ऑनलाइन अपडेट की जा रही है। ठग ने कंवरजीत को गूगल पर पेटीएम डॉट कॉम सर्च कर उसे खोलने को कहा। इसके बाद ठग ने धीरे धीरे उन्हें पेटीएम पासबुक तक पहुंचने तक कुछ स्टेप्स बताए। इस दौरान आरोपी ने उन्हें डेबिट कार्ड से पांच रुपये ट्रांसफर करने को कहा। ऐसा करने पर उन्हें एक ओटीपी मिला। ठग के कहने पर जैसे ही उन्होंने ओटीपी डाला उनके खाते से 99 हजार 21 रुपये 24 पैसे कट गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए केस साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया। साइबर सेल ने जांच पड़ताल की तो इसमें राजास्थान के बीकानेर के नोखा स्थित मालानी बास के विष्णु शर्मा का लिंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed