फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, crime, 300 boxes of liquor, distribution Punjab elections confiscated

पंजाब चुनाव में बांटने के लिए ले जाई जा रही 300 पेटी शराब जब्त

Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, crime, 300 boxes of liquor, distribution Punjab elections confiscated
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए चंडीगढ़ से ले जाई जा रही 300 पेटी शराब की खेप को क्राइम ब्रांच सेल ने जब्त किया है। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी टाटा 407 चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुडै़ल निवासी डबलू शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सेंट्रा मॉल के पास नाका लगाया था। इस दौरान जब एक टाटा 407 गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से शराब की 300 पेटियां मिलीं। वाहन चालक डबलू शर्मा इस संबंध में काई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर डबलू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बरामद शराब में से रॉयल स्टाइल क्लासिक की 100 पेटियां, किंग गोल्ड की 50 पेटियां और किंग गोल्ड स्पेशल व्हिस्की की 150 पेटियां शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ी गई शराब की यह खेप पंजाब चुनाव में बांटने के उद्देश्य चंडीगढ़ से ले जाई जा रही थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है कि यह शराब किसने मंगवाई थी और यह कहां जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में कई बार पकड़ी जा चुकी है शराब
इससे पहले 9 फरवरी की रात क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-20 के मुख्य प्वाइंट पर एक पिकअप से 80 पेटी शराब पकड़ी थी। वहीं, 6 फरवरी की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक प्लॉट के समीप चंडीगढ़ नंबर की बोलेरो गाड़ी से 300 पेटी शराब बरामद हुई। 4 फरवरी को मोहाली पुलिस थाना फेज-11 और एक्साइज विभाग ने बावा व्हाइट हाउस के सामने नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ की बनी 80 पेटी शराब पकड़ी, जो मोहाली के रास्ते से होते हुए जालंधर पहुंचाई जानी थी। दो फरवरी को चंडीगढ़ पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया लाइट प्वाइंट के पास से 26 और पंचकूला में 202 पेटी शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed