फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, court, Bail to two accused, case of taking bribe 10 lakhs as DSP

डीएसपी बन 10 लाख की रिश्वत लेने के मामले में दो आरोपियों को जमानत

Tue, 08 Jun 2021 08:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, court, Bail to two accused, case of taking bribe 10 lakhs as DSP
अंबाला के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

-------------------------------
डीएसपी बन 10 लाख की रिश्वत लेने के मामले में दो आरोपियों को जमानत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। डीएसपी बनकर अंबाला की एक कंपनी के मालिक से 10 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को आरोपी अनिल मोर और दिलबाग सिंह को जमानत दे दी। सीबीआई ने इन दोनों को करीब दो महीने पहले गिरफ्तार किया था।
बीते सोमवार को दिलबाग और अनिल मोर ने कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 167(2) के तहत जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में कहा था कि सीबीआई के पास केस की जांच करने के लिए 60 दिनों का पर्याप्त समय था, लेकिन सीबीआई ने ऐसा नहीं किया, इसलिए उन्हें कानूनन जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दोनों के खिलाफ झूठा केस बनाया है। उनका इस केस में कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि सीबीआई ने दोनों आरोपियों को 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया था और उस हिसाब से 5 जून तक सीबीआई को चार्जशीट फाइल करनी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। गौरतलब है कि अंबाला की फेंटेंसी गेमिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर मोहित शर्मा की शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता मोहित ने बताया था कि जीरकपुर पुलिस ने एक केस पर कार्रवाई करते हुए उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे। आरोप था कि खाते को दोबारा से खुलवाने के नाम पर मोर और उसके साथियों ने 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। मोहित ने पहले साढ़े 12 लाख रुपये तो आरोपियों को दे दिए थे और बाकी 10 लाख रुपये लेने के लिए जब उन्होंने मोहित को बुलाया तो सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed