फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh consumer court big order for immigration company

इमिग्रेशन कंपनी नहीं दिला पाई विदेश में नौकरी, पूरे पैसे लौटाएगी

Sun, 14 Feb 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
chandigarh consumer court big order for immigration company

इमिग्रेशन कंपनी युवक को आवेदन के बावजूद विदेश में नौकरी नहीं दिला पाई तो उपभोक्ता फोरम ने सख्ती दिखाते हुए पूरे पैसे लौटाने के आदेश दिए। इमिग्रेशन कंपनी ने कुछ राशि तो लौटा दी, मगर बाकी की राशि वापस नहीं की।

विज्ञापन


इस पर उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 ने इमिग्रेशन कंपनी को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 82 हजार 533 रुपये वापस करने के अलावा 40 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे।
विज्ञापन


परमिंदर सिंह निवासी गांव तिड़ा जिला मोहाली ने सेक्टर-22, फेज-6 मोहाली और नई दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित मेसर्स वर्ल्डवाइड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड और दुबई स्थित मेसर्स ग्लोबल स्ट्रेजिक बिजनेस कंसल्टेंसी थ्रू मेसर्स वर्ल्डवाइड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी कि वह कनाडा में जॉब के लिए सेक्टर-22 स्थित वर्ल्डवाइड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के कार्यालय में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने क्यूबेक स्किल्ड वर्कर कैटेगरी के लिए 31 अक्तूबर 2012 को आवेदन किया और इसके लिए उन्होंने 84 हजार 720 रुपये अदा किए, लेकिन कोई रिस्पांस न मिलने पर दूसरे पक्ष की सलाह पर दूसरी बार उन्होंने फेडरल स्किल्ड ट्रेडर्स प्रोग्राम के लिए आवेदन किया।


दूसरी बार कांट्रैक्ट साइन करने के बाद एक लाख 68 हजार 540 रुपये दिए। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि कुल मिलाकर उन्होंने चार लाख 67 हजार 533 रुपये दिए, लेकिन उनका काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed