{"_id":"6001358a9836f30dcf50183e","slug":"chandigarh-congress-march-towards-raj-bhavan-in-favor-of-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : राज भवन की तरफ आ रहे कांग्रेसियों को बैरिकेड लगाकर रोका, कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : राज भवन की तरफ आ रहे कांग्रेसियों को बैरिकेड लगाकर रोका, कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार
Fri, 15 Jan 2021 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों का आगे बढ़ने से रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के समर्थन में कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव करने के लिए मार्च निकाला गया। नेताओं ने पहले सेक्टर 18 और 19 की लाइट प्वाइंट पर पहुंच कर जाम लगाया और फिर राजभवन की तरफ कूच किया।
विज्ञापन
इस दौरान एक कार्यकर्ता सड़क पर लेट गया। प्रदर्शन के कारण सेक्टर 18 और 19 के लाइट प्वाइंट से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। राजभवन की तरफ जा रहे कांग्रेसियों को पहले बैरिकेड लगाकर रोका गया। कांग्रेसियों के न मानने पर उन पर पानी की बौछार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने की। इस दौरान पवन बंसल ने कहा, हम संविधान खत्म नहीं होने देंगे। हमें राजभवन जाने दिया जाए। हम वहां शांतिपूर्वक धरना देंगे। कोई तोड़ फोड़ नहीं करेंगे। हम सभी किसानों के साथ हैं।
उनके साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा पूर्व मेयर और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष चावला, कमलेश, एच एस लक्की, पार्षद गुरबख्श रावत, यादविंदर मेहता, प्रेमपाल चौहान, राकेश गर्ग सहित तमाम बड़े और छोटे नेता मार्च में शामिल हैं।
कांग्रेस के नेता जय जवान और जय किसान के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून किसानों के हित में वापस ले लेना चाहिए। केंद्र सरकार अपनी जिद छोड़े। किसानों की सभी मांगें जायज हैं। नेताओं ने कहा कि किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के नेता माहौल को खराब करने में लगे हैं।