फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Congress leaders remember First PM Jawaharlal Nehru

चंडीगढ़ : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती, छाबड़ा ने बताया दूरदर्शी पीएम

Sat, 14 Nov 2020 04:57 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Nov 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Congress leaders remember First PM Jawaharlal Nehru
चंडीगढ़ कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को किया याद। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ कांग्रेस ने शनिवार को अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धा सुमन आर्पित किए। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी और संघर्ष पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित जवाहर लाल नेहरू नौ बार जेल गए और कुल 3259 दिन वहां पर बिताए। वे सबको साथ लेकर चलने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि 1951 में देश की पहली आईआईटी की स्थापना खड़गपुर हुई। आजादी के बाद प्रधानमंत्री बनने पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की माली हालत को सुधारने का काम किया और देश में औद्योगिकीकरण की नींव रखी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पवन शर्मा, हरफूल कल्याण, जगजीत गोरा कंग, मोहहमद सादिक, दीपा दुबे, मनजीत चौहान, दविंदर लुबाना, जीत सिंह बहलाना, सतीश कैंथ, हरजिंदर बावा, नरिंदर रिंकू, प्रेमलता, जाहिद परवेज खान, ममता राणा, ज्योति हंस, ओम लता, रामकरण, अभय चंदेल, कालू राम, रामसरूप, सतीश मचल, देव राज, मदन लाल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed