{"_id":"5910cdf64f1c1bad248508b0","slug":"chandigarh-congress-gifted-broom-to-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निगम में मेयर को गिफ्ट की झाड़ू, बोले- सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निगम में मेयर को गिफ्ट की झाड़ू, बोले- सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निगम में मेयर को गिफ्ट की झाड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता में शहर के खराब प्रदर्शन से नाराज कांग्रेसियों ने मेयर पर निशाना साधा है। सोमवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मेयर आशा जसवाल को उपहार में झाड़ू भेंट किए। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने बताया भाजपा शासित नगर निगम की स्वच्छ भारत अभियान की सच्चाई सामने आ चुकी है। चंडीगढ़ दूसरे पायदान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। जब नगर निगम कांग्रेस के पास था, तब सफाई व्यवस्था में शहर हमेशा नंबर एक और दूसरे स्थान पर ही रहता था।
केसरी ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा नगर निगम पर काबिज हुई है, चंडीगढ़ साफ सफाई के मामले में प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। शहर की सांसद किरण खेर हो या मेयर सब सफाई के नाम पर झाड़ू के साथ फोटो खिंचाते नजर आते है। ऐसी तस्वीरें केवल सोशल मीडिया पर दिखाने में नंबर एक है, लेकिन सही मायने में शहर सफाई व्यवस्था में पिछड़ चुका है। इस पर चिंता जाहिर करते हुर केसरी ने निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर को गिफ्ट में झाड़ूू भेंट की।
वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा ने अपनी खामियां छिपाने के लिए स्वच्छता में चंडीगढ़ की रैंकिंग गिरने का दोष जनता पर मढ़ दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के सचिव संजीव बिरला , आशीष गजनवी , प्रदीप कुमार , संदीप सिंह हनी , अशवनी बहोत, शकील खान, करण, सागर, रविंद्र सिंह, संदीप कुमार और अक्षय भी शामिल रहे।