फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh congress announce mayor candidate, bjp also nomination filed

मेयर पद के लिए मुकेश बस्सी और अरुण सूद में होगी टक्कर

Tue, 05 Jan 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 05 Jan 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
chandigarh congress announce mayor candidate, bjp also nomination filed

कांग्रेस आखिकार भाजपा के नाराज पार्षदों को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद सोमवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए मुकेश बस्सी, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए दर्शन गर्ग और डिप्टी मेयर पद के लिए गुरबख्श रावत ने नामाकंन दाखिल किया।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल विशेष तौर पर पहुंचे थे। वहीं भाजपा उम्मीदवारों ने उनसे पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन भी उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए अरुण सूद, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए देवेश मोदगिल और डिप्टी मेयर पद के लिए अकाली पार्षद हरदीप सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों ने एक से ज्यादा नामांकन के सेट भरे हैं, जबकि भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार ने चार सेट भरे हैं। भाजपा उम्मीदवारों ने बाकायदा पंडित से मुहूर्त निकलवाकर 12:24 बजे नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 3:16 बजे नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतप्रकाश नहीं आए
नामांकन के समय कांग्रेस के सभी 8 पार्षद पहुंचे, लेकिन भाजपा-शिअद गठबंधन के उम्मीदवारों ने जब नामांकन दाखिल किया तो पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल नदारद रहे, जिस कारण अग्रवाल की काफी चर्चा रही। अग्रवाल के किसी करीबी रिश्तेदार का निधन हो गया था, जिस कारण वह पानीपत गए हुए हैं। मालूम हो कि अग्रवाल भाजपा में सीनियर डिप्टी मेयर के भी दावेदार थे।


15 साल का पार्टी का वनवास समाप्त होने जा रहा है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
-अरुण सूद

भाजपा हमेशा ही मनोनीत पार्षदों के वोटिंग अधिकार के खिलाफ रही है। भाजपा उम्मीदवारों को उनसे वोट मांगने का भी हक नहीं है। हर बार की तरह मनोनीत कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देंगे।
-मुकेश बस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed