फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh colony clay lamps imported for diwali in many country

चंडीगढ़ के दीयों से रोशन होगी परदेसियों की दिवाली, धनतेरस पर बर्तन जाते हैं

Wed, 11 Oct 2017 09:03 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh colony clay lamps imported for diwali in many country
मिट्टी के दीये
दिवाली की रात चंडीगढ़ की कुम्हार कालोनी के दीये दुनिया भर में रोशनी फैलाएंगे। धनतेरस के लिए बर्तन भी विदेश जाते हैं और त्योहार पर लगाने को महेंदी भी। आस्ट्रेलिया, लंदन, कनाडा, यूएसए और अमेरिका के साथ कई अन्य देशों में कुम्हार कालोनी के दीये ही जलेंगे। जी हां, यहां के दीयों की खूबी ही कुछ ऐसी है, जिसकी वजह से यह विदेश तक पहुंच गए हैं। दीवाली के त्योहार पर विदेश में बसे भारतीय अपने घरों में भारत से मंगवाए गए दीये जलाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के एक निर्यातक के अनुसार सिटी से करीब तीन से चार लाख दीये दीवाली के मौके पर विदेश में भेजे जाते हैं। इसका कारण यह नहीं है कि विदेशों में दीये नहीं बनते हैं बल्कि इसकी प्रमुख वजह है कि लोगों को चंडीगढ़ के दीये ज्यादा पसंद हैं। दीये में उनके अपने शहर के मिट्टी की खुशबू होती है। कुम्हार कालोनी में दीये बनाने वाले श्याम लाल ने बताया कि दीपावली के लिए उनकी तैयारी दीपावली से छह माह पहले ही शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


पहले कच्चे दीये तैयार किए जाते हैं और उसके बाद उनका रंग रोगन करके उनको आकर्षक बनाया जाता है। दीये के दो साइज विदेश में भेजे जाते हैं। एक छोटा दीया और दूसरा बड़ा दीया। दीये को विदेश भेजने वाले निर्यातक पहले ही जानकारी दे देते हैं कि उनको कैसा दीया चाहिए। उन्होंने बताया कि दीये तैयार करने का काम दो से तीन माह में पूरा होता है। सिर्फ श्यामलाल ही नहीं, चंडीगढ़ के अन्य कारीगर भी दीये तैयार करने का काम करते हैं और तब कहीं जाकर दीये विदेश तक पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस के लिए बर्तन भी जाते हैं चंडीगढ़ से
धनतेरस भी आस्ट्रेलिया, कनाडा, लंदन, अमेरिका में भी धूमधाम से मनाई जाती है। धनतेरस के मौके पर बर्तन की खरीदारी शुभ मानी जाती है और इसीलिए चंडीगढ़ से इन देशों में ग्लास कटोरी, बड़े डब्बे, जग और चम्मच के साथ कॉपर के बर्तन भी भेजे जाते हैं। इसके साथ ही एल्युमीनियम की कढ़ाइयां और लोहे का तवा भी भेजा जाता है।

चंडीगढ़ से सोलह हजार किलो मेहंदी गई विदेश
चंडीगढ़ से अबकी बार करवाचौथ के लिए सोलह हजार किलो मेहंदी विदेश मेें गई थी। एक एक्सपोर्टर के अनुसार विदेश में बसे भारतीय करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। प्रतिवर्ष यह मांग बढ़ती ही जा रही है। चंडीगढ़ से मेहंदी मंगवाने का उद्देश्य होता है कि  यहां की मेहंदी महिलाओं को रचती ज्यादा है।


ऐसे जाता है चंडीगढ़ से दीपावली का सामान
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन और निर्यातक चरंजीव सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से दीपावली का सामान कनाडा और अन्य देशों में भेजने के लिए छह माह पहले तैयारी करनी पड़ती है। इसकी पैकिंग इतनी मजबूत की जाती है ताकि दीये और अन्य सामान टूट न जाएं।  पैकिंग के बाद इसको लुधियाना ड्राई पोर्ट भेज दिया जाता है। वहां से इसको मुंबई में बंदरगाह में भेजा जाता है। यह सामान समुद्री जहाज से सिंगापुर होते हुए कनाडा तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed