फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, class 11th class admission, chandigarh news

दाखिले की दौड़: फिर टॉप पर सेक्टर-16 का स्कूल, इस दिन जमा कराएं फीस

Sat, 01 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, class 11th class admission, chandigarh news
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की तरफ से 11वीं में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी की गई। सेक्टर-16 स्थित सरकारी स्कूल ने इस बार 11वीं के दाखिलों में एडमिशन देने के लिए सबसे ज्यादा 10 सीजीपीए वाले स्टूडेंट चुने हैं।
विज्ञापन


तीनों ही स्ट्रीम में 10 सीजीपीए के बच्चे चुने गए। काफी समय से स्कूल अपनी धाक को कायम रखे हुए। वहीं दूसरे नंबर पर सेक्टर-35 का सरकारी स्कूल रहा। यहां भी तीनों स्ट्रीम में 10 सीजीपीए के सबसे ज्यादा स्टूडेंट चुने गए। शहर के चार प्रमुख सरकारी स्कूलों में हर बार तगड़ा मुकाबला रहता है। इस बार भी सेक्टर-16, सेक्टर-35, सेक्टर-32 और मनीमाजरा के स्कूल की मेरिट लिस्ट सभी स्ट्रीम में 10 सीजीपीए गई। वहीं रूरल एरिया के स्कूलों में सबसे कम सीजीपीए वाले स्टूडेंट्स को एनरोल किया गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 10 सीजीपीए वाले सरकारी स्कूल
स्कूल    साइंस    कॉमर्स    आर्ट्स
सेक्टर-16    217    67    43
सेक्टर-35    176    34     16
मनीमाजरा कांप्लेक्स    112    48

chandigarh, class 11th class admission, chandigarh news
सबसे कम सीजीपीए वाले सरकारी स्कूल
स्कूल    सीजीपीए
खुड्डा लाहौरा    4.2 
मलोया    4.2
रायपुर खुर्द    4.4

अब आगे क्या
- तीन और चार जुलाई को फीस जमा होगी। सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक।
- जिस स्टूडेंट का नंबर जिस स्कूल में आया है, फीस वहीं जमा करानी होगी।
- तय समय पर फीस जमा न कराने वालों की एडमिशन रद्द कर दी जाएगी।
- फीस जमा कराते वक्त सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed