{"_id":"5e0195268ebc3e87cf3e1924","slug":"chandigarh-chilled-more-than-shimla-weather-forecast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला से भी ठंडा है चंडीगढ़, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं, अगले 72 घंटे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से भी ठंडा है चंडीगढ़, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं, अगले 72 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने को मां की गोद में दुबका बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी इतनी पड़ रही है कि चंडीगढ़ शिमला से भी ज्यादा ठंडा है और इस कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। चंडीगढ़ समेत पूरा हरियाणा व पंजाब शीतलहर के चपेट में है। सोमवार को दिन व रात के तापमान में कमी आई है। इससे चंडीगढ़ के दिन का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था, जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तीन डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। हालांकि शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। सोमवार को दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड से जरा भी राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब बादल छंट जाएंगे, लेकिन सुबह और रात के वक्त धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में कोल्ड डे जारी रहेगा।
कोल्ड तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा। आने वाले वक्त पर दिन के साथ रात के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इसमें कमी आने के बाद रात में भी सर्दी बढ़ जाएगी। अभी गनीमत यह है कि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दिसंबर के 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से छह डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा। 26 तक पूरी ट्राईसिटी में अच्छी-खासी ठंड रहने की संभावना है।

पड़ सकता है पाला
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दो से तीन दिन के बाद पाला पड़ने के आसार हैं। मौसम खुलने के बाद पहाड़ों की बर्फ पिघलनी शुरू हो जाएगी। इससे रात के तापमान में भी काफी कमी आएगी और पाला पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं। पाला पड़ने से फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे किसानों को नुकसान के आसार हैं।
सोमवार को सबसे ठंडे स्थान
स्थान राज्य न्यूनतम तापमान
मनाली हिमाचल -3.0
सोलन हिमाचल 0.8
नारनौल हरियाणा 1.7
चुरू राजस्थान 3.5
शिमला हिमाचल 3.6
अमृतसर पंजाब 5.0
सोमवार को सबसे ठंडे स्थान
स्थान राज्य न्यूनतम तापमान
मनाली हिमाचल -3.0
सोलन हिमाचल 0.8
नारनौल हरियाणा 1.7
चुरू राजस्थान 3.5
शिमला हिमाचल 3.6
अमृतसर पंजाब 5.0