फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh carnival schedule released, theme and attraction will be special

चंडीगढ़ कार्निवाल की तैयारी शुरू, देखिए शेड्यूल और क्या कुछ होगा खास?

Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
chandigarh carnival schedule released, theme and attraction will be special
चंडीगढ़ कार्निवाल
चंडीगढ़ कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार इसकी थीम भी कुछ अलग होगी और कई नए रंग देखने को मिलेंगे। कार्निवाल 25-27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार की थीम होगा, फैंटेसी अर्थात कल्पना तय किया गया है। थीम के मुताबिक कार्निवाल में ऐसा महसूस होगा जैसे सुखद कल्पनाओं में कहीं गुम हो गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में होने वाले कार्निवाल के लिए चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ  आर्ट्स के स्टूडेंट्स ने फ्लोट्स बनाने का काम शुरू कर दिया है। स्टूडेंट्स इमैजिनरी कैरेक्टर्स के फ्लोट्स बना रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्रस्ताव की तैयारी के कारण पिछले साल कार्निवाल का थीम मेरे सपनों का शहर रखा गया था। लेकिन इस बार कुछ नया करने के लिए थीम भी अलग रखा गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ कार्निवाल शहर के बड़े फेस्टिवल्स में से एक होता है। हर साल नवंबर के आखिरी सप्ताह में इसे आयोजित किया जाता है। तीन दिनों के इस फेस्टिवल में पूरे शहर में रौनक रहेगी। हर साल इस फेस्टिवल में पूरा शहर उमड़ पड़ता है। कार्निवाल में बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क, जॉय राइड्स और कैमल राइड्स भी होंगी। कलरफुल और अलग-अलग कैरेक्टर्स के फ्लोट्स बनेंगे जिन पर लोग राइड ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमेश रेशमिया, नीरज श्रीधर और बब्बू मान देंगे प्रस्तुति
कार्निवल में रोजाना म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन होगा। पहले दिन 25 नवंबर को तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो, लव मेरा हिट-हिट और कैरेक्टर ढीला फेम नीरज श्रीधर प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन शाम को पंजाबी सिंगर बब्बू मान रंग जमाएंगे। तीसरे और अंतिम दिन समापन अवसर पर बॉलीवुड के संगीतकार, एक्टर और गायक हिमेश रेशमिया अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल के दौरान फैशन शो भी करवाया जाएगा। इसमें मुंबई से कई मॉडल बुलाई गई हैं। गोविंदा की बेटी, मोनिका बेदी अन्य कई के इस इवेंट में शामिल होने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed