{"_id":"4e65d21088cf8561c3bf01cc68474337","slug":"chandigarh-carnival-in-bollywood-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष से लेकर शो मैन राजकपूर की झलक है यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष से लेकर शो मैन राजकपूर की झलक है यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर कृष...दबंग...गैंग्स आफ वासेपुर...के पोस्टर तो दूसरी ओर फिल्मों के वह म्यूजिकल उपकरण जो आउटडेटेड हो गए।
विज्ञापन
इंडियन सिनेमा के सौ साल को याद करता यह है चंडीगढ़ कार्निवाल का एक सीन। जिसकी शुरुआत पंजाबी अंदाज में ढोल धमाकों के साथ हुई।
इसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने किया। चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म विभाग द्वारा आयोजित इस कार्निवाल के उद्घाटन के मौके पर रंगारंग गुब्बारे छोड़े गए और लोकगीतों की परफारमेंस की गई।
इस मौके पर चंडीगढ़ के गृहसचिव अनिल कुमार और डायरेक्टर टूरिज्म तनवी गर्ग भी मौजूद रहीं।
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा भी सिनेमा के रंग को न छोड़ सके। उन्होंने जब आर्ट्स कालेज के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए इंडियन सिनेमा के सौ साल के सफर को देखा तो गद्गद हो गए।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने यहां क्रिश के जबरदस्त शो से लेकर शो मैन राजकपूर के पोस्टरों तक प्रदर्शित किया। इसमें स्टूडेंट्स ने रिक्शा और फोर व्हीलर का प्रयोग करके बेहतरीन तैयारी की।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कार्निवाल के दौरान नार्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा पेश की गई स्पेशल परफारमेंस ने सबका दिल जीत लिया। यहां सोवेनियर शाप और ली काबूर्जियर सेंटर को भी दर्शाया गया था।
इसमें विंटेज और क्लासिक कार क्लब ने विंटेज और क्लासिक कार एक्जिबिशन लगाई। यह एक्जिबिशन गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में तीन दिन तक चलेगी।
स्टाल्स का नाम यहां पर बालीवुड सेल के नाम पर दिए गए। इसमें डान फिल्म इनक्लोजर, आबरा का डाबरा...हरियाली और रास्ता...नमस्ते लंदन...के साथ ही तारे जमीन के नाम से स्टाल लगाए गए।
एफिल टावर में एन इवनिंग इन पेरिस
चंडीगढ़ कालेज आफ आर्किटेक्चर ने यहां पर एफिल टावर को एन इवनिंग इन पेरिस की थीम पर सजाया। यहां विंटेज कार को सजा दिया गया और एक स्कूटर भी सजाकर खड़ा किया गया है।
इस स्पेशल वेन्यू पर सिनेमा पर क्विज, डेली शो आन इन पेरिस का आयोजन किया गया।
शाम को हुई फिल्म की स्क्रीनिंग
इसमें बांबे टाकीज इनक्लोजर के भीतर शिल्पी और दिव्या की फिल्म डेरे तौं दिल्ली और संजय अरोड़ा की फिल्म बटरफ्लाई विंग्स की स्क्रीनिंग की गई।