फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh car robbers encounter police in Palwal, two injured

Chandigarh News: चंडीगढ़ में कार लूटकर भागे बदमाशों की पलवल में पुलिस से मुठभेड़, दो को लगी गोली

Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh car robbers encounter police in Palwal, two injured
चंडीगढ़ में कार लूटकर भागे बदमाशों की पलवल में पुलिस से मुठभेड़, दो को लगी गोली
विज्ञापन

सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से पिस्तौल के बल पर लूटी थी कार, चार गिरफ्तार; आरोपियों पर पंजाब में 23 मुकदमे दर्ज
चंडीगढ़/पलवल। चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट डिजायर कार लूटने वाले चार बदमाशों को पलवल पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गदपुरी थाना क्षेत्र में पृथला-छपरौला रोड पर बड़े मंदिर के पास पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गाड़ी छोड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में लक्की और रोशन आचार्य के पैर में गोली लगी, जबकि सन्नी और खुशप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। लक्की बरनाला के शक्ति नगर, रोशन आचार्य मूल रूप से नेपाल और फिलहाल बरनाला का निवासी है। सन्नी और खुशप्रीत सिंह भी बरनाला के रहने वाले हैं। चारों पर पंजाब में कुल 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
चंडीगढ़ पुलिस की सूचना पर घेराबंदी
डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र सिंह खटाना के अनुसार, सीआईए पलवल की टीम आल्हापुर मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम सेल के निरीक्षक जसवीर सिंह ने लूटी गई सफेद स्विफ्ट डिजायर के पलवल की ओर आने की सूचना दी। कार की नंबर प्लेट हटाई गई थी। सीआईए की दो टीमों ने तलाश शुरू की और पृथला-छपरौला रोड पर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीछा कर रही टीम पर फायरिंग की। चेतावनी के बावजूद गोली चलाने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। घायल लक्की और रोशन आचार्य को नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बीट बॉक्स के सामने लूटी थी कार
वीरवार रात करीब 11:15 बजे बुड़ैल निवासी दुकानदार मोहन सेक्टर-46 में दुकान बंद कर कार में सामान रख रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे स्विफ्ट डिजायर लूट ली और फरार हो गए। वारदात पुलिस बीट बॉक्स के ठीक सामने हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने तलाश शुरू कर जिला क्राइम सेल सेक्टर-24 के माध्यम से हरियाणा पुलिस को सूचना दी। लूटी गई कार बाद में जीरकपुर से बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, खाली खोल, कार की दोनों नंबर प्लेट और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। लक्की पर छह, रोशन आचार्य पर नौ, सन्नी पर तीन और खुशप्रीत सिंह पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमला, शराब तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। गदपुरी थाने में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कार लूट के मामले में पूछताछ करेगी।


मनीमाजरा में भी पिस्तौल के बल पर लूटी थी कार
11 सितंबर की देर रात मनीमाजरा के राजीव विहार में पिस्तौल की नोक पर एक प्रॉपर्टी डीलर से होंडा सिटी कार लूटी गई थी। पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने जांच के बाद राजीव कॉलोनी के आरोपियों को गिरफ्तार कर कार बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed