{"_id":"fa72a5975c68f774abd2b856f4bffda2","slug":"chandigarh-bjp-will-get-new-president-after-mayor-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः मेयर चुनाव के बाद मिलेगा BJP को नया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः मेयर चुनाव के बाद मिलेगा BJP को नया अध्यक्ष
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ बीजेपी को नया अध्यक्ष मेयर चुनाव के बाद मिल जाएगा। 12 जनवरी तक भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। हाईकमान ने मेयर चुनाव के कारण भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा रोकी हुई है। मेयर का उम्मीदवार चुनने में टंडन गुट की चली है, वे अब नए अध्यक्ष की कुर्सी पर भी कब्जा चाहते हैं।
विज्ञापन
अगर मेयर की कुर्सी पर नए अध्यक्ष के लिए पार्टी चलाना आसान होगा। लेकिन अगर गुटबाजी के कारण हार होती है तो जहां टंडन गुट की किरकिरी होगी, वहीं गुटबाजी और बढ़ जाएगी । ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने पार्टी को खड़ा करना एक बड़ी चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
8 जनवरी को मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव है। पार्टी प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है कि मेयर चुनाव के तुरंत बाद भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उनका कहना है कि सभी वरिष्ठ नेता मेयर चुनाव को जितवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
15 साल से नगर निगम में नहीं खिला है कमल
15 साल से भाजपा का नगर निगम में मेयर नहीं बना है। लेकिन इस बार मेयर चुनाव में कमल खिलने की संभावना इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि भाजपा -अकाली गठबंधन के बाद कांग्रेस के मुकाबले में दोगुने पार्षद हैं।
कांग्रेस के इस समय 8 पार्षद हैं, जबकि भाजपा -अकाली गठबंधन के पास सांसद को मिलाकर 16 पार्षद हैं। अगर क्रास वोटिंग नहीं होती है तो भाजपा को चुनाव जीतने के लिए सिर्फ 3 वोट की जरूरत होगी। नगर निगम में 9 मनोनीत, दो बसपा और एक निर्दलीय पार्षद भी हैं।
टंडन की प्रतिष्ठा दांव पर
मेयर चुनाव में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है क्योंकि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के विरोध के बावजूद अरुण सूद को मेयर का उम्मीदवार बनवाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में अब चुनाव जितवाने के लिए टंडन गुट ने एड़ी चौटी का जोर लगाया हुआ है।
सीनियर डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाकर मोदगिल का पत्ता काटा
देवेश मोदगिल पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के गुट के हैं। वे भाजपा अध्यक्ष के पद की दौड़ में भी शामिल थे, लेकिन मोदगिल को सीनियर डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाकर अध्यक्ष की दौड़ से भी बाहर कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए इस समय सतिंदर सिंह, आशा जसवाल और राजेश गुप्ता के नाम पर मंथन किया जा रहा है।