{"_id":"5fdf30188ebc3e3b903e60c1","slug":"chandigarh-bjp-state-in-charge-will-decide-the-mayor-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के फेर में भाजपा आलाकमान, इस बार प्रदेश प्रभारी ही तय करेंगे मेयर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के फेर में भाजपा आलाकमान, इस बार प्रदेश प्रभारी ही तय करेंगे मेयर प्रत्याशी
Sun, 20 Dec 2020 04:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में भाजपा का अगला मेयर प्रत्याशी इस वर्ष प्रदेश प्रभारी के स्तर पर ही तय किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, भाजपा आलाकमान किसान आंदोलन के मसले को सुलझाने में व्यस्त है, इसलिए दिल्ली गए प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि इस बार वह अपने स्तर पर ही प्रत्याशी का चुनाव करें।
विज्ञापन
अब मेयर प्रत्याशी का नाम तय करने की जिम्मेदारी प्रभारी दुष्यंत गौतम और संगठन मंत्री दिनेश कुमार पर होगी। जानकारी के अनुसार, जनवरी के पहले हफ्ते में प्रभारी दुष्यंत गौतम चंडीगढ़ पहुंचेंगे और सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ चर्चा कर मेयर प्रत्याशी का नाम तय करेंगे।
विज्ञापन
किसान आंदोलन का असर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शहर के मेयर चुनाव पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। मेयर चुनाव में इस बार भाजपा की क्या रणनीति रहने वाली है, इस पर जब संगठन मंत्री दिनेश कुमार से बात की गई तो उनका भी यही कहना था कि किसान आंदोलन की वजह से मेयर चुनाव की रणनीति पर अभी विस्तृत तौर पर चर्चा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर के बाद से बैठकें आयोजित की जाएंगी और प्रत्याशी के नाम पर सभी से वार्ता की जाएगी। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा के सभी पार्षद इस वर्ष भी एकजुट होकर मतदान करेंगे और मेयर को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि अगला मेयर चुनाव काफी अहम रहने वाला है। मेयर के कार्यकाल के दौरान ही नगर निगम के चुनाव होंगे। दिनेश कुमार ने कहा कि मेयर राजबाला मलिक का ज्यादातर कार्यकाल कोरोना की भेंट चढ़ गया। अगले मेयर के एक साल के दौरान किए कार्य व पिछले चार साल के कार्यों को लेकर वह चुनाव में उतरेंगे।