{"_id":"b8f3922cfc192532b685ab4058640ccb","slug":"chandigarh-bjp-s-new-president-by-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ भाजपा का नया अध्यक्ष दिसंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ भाजपा का नया अध्यक्ष दिसंबर तक
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। नए सिरे से संगठन का चुनाव करवाने के लिए पार्टी के महासचिव प्रेम कौशिक को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कौशिक की नियुक्ति संगठन राष्ट्रीय चुनाव अधिकार अविनाश राय खन्ना ने की है। मालूम हो कि भाजपा के सता में आने के बाद पहली बार भाजपा के संगठन चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सभी वार्ड और जिलों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी का भी चुनाव किया जाएगा। प्रक्रिया वार्ड से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
नवनियुक्त चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक का कहना है कि जिला स्तर पर भी चुनाव कमेटियों का गठन किया जाएगा। उनका कहना है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक नए प्रदेश अध्यक्ष का भी चुनाव हो जाएगा।