{"_id":"8500057358d08318762413650eb02a23","slug":"chandigarh-bjp-district-president-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ BJP जिला अध्यक्ष चुनाव, इन्हें चुना गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ BJP जिला अध्यक्ष चुनाव, इन्हें चुना गया
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चंडीगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष के चुनाव हुए। इसमें टंडन गुट ने अपने विरोधियों को मात दते हुए बाजी मार ली। जिला नंबर-1 और 4 के अध्यक्षों का रविवार को सेक्टर-33 स्थित कमलम में चुनाव हुए जिसमे ब्रजेश्वर सिह जसवाल को जिला नंबर-1 और जिला नंबर-4 का शक्ति प्रकाश देव शाली को अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
पार्टी का दावा है दोनो का चुनाव निर्विरोध है। सगठन चुनाव पर लगातार लग रहे आरोपों के लिए इन दोनो चुनावों की वीडियो ग्राफी करवाई गई।
प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक का कहना है कि दोनो के खिलाफ कोई अन्य नामांकन नहीं आया था। अब सभी 5 जिला अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। चुनाव के दौरान भाजपा के उपाध्यक्ष रघुवीर लाल अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला नंबर-1 के नवनियुक्त अध्यक्ष ब्रजेश्वर सिंह जसवाल पेशे से वकील है उनकी मां आशा जसवाल भाजपा की पार्षद होने के साथ साथ राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है। जसवाल का परिवार का संघ से गहरा नाता है और परिवार जन-संघ के समय से सक्रीय राजनीति में है।
विज्ञापन
जबकि शक्ति प्रकाश देवशाली जिला नंबर-4 के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। शक्ति प्रकाश देवशाली पिछले लगभग डेढ़ दशक से पार्टी में सक्रिय हैं तथा इससे पहले मंडल महासचिव, युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव, सह-संयोजक सूचना प्रौद्योगिकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।