फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration will provide land to airforce

एयरफोर्स को 5.2 एकड़ जमीन देगा चंडीगढ़ प्रशासन, मंजूरी मिली

Thu, 18 Feb 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration will provide land to airforce

पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने एयरफोर्स इंस्टीट्यूट और अन्य प्रोजेक्ट के लिए 5.2 एकड़ जमीन के ट्रांसफर की अनुमति दे दी है। बुधवार को हरियाणा राजभवन में आयोजित 6ठीं मिलिट्री लाइजन कॉन्फ्रेंस में प्रो. सोलंकी की अध्यक्षता में एयरफोर्स इंस्टीट्यूट की जमीन सहित कई लंबित मामले हल किए गए।

विज्ञापन


इस कान्फ्रेंस में यूटी प्रशासन के साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। तीन अलग-अलग जगह यह जमीन दी गई है। इस जमीन पर सेक्टर-31 में एयरफोर्स ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, सेक्टर-47बी में एयर वॉरियर्स वेलफेयर सेंटर और सेक्टर-47सी में केंद्रीय विद्यालय बनेगा।
विज्ञापन


सेना में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को 300 वर्ग गज तक के प्लाट पर हाउस टैक्स में छूट दिए जाने का मुद्दा भी उठा। यूटी प्रशासन के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे वित्त सचिव सर्वजीत सिंह ने गर्ल्स हॉस्टल, आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल, केंद्रीय विद्यालय की प्राइमरी विंग के लिए जमीन का मसला भी जल्द सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन ने पंजाब पैटर्न को अपना रखा है। इसी पैटर्न से सैन्य कर्मियों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वेस्टर्न कमांड के प्रमुख ले. जनरल केजे सिंह ने प्रशासन के प्रयास को सराहा। साथ ही सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का मामला भी उठाया।

कॉन्फ्रेंस के समापन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यूटी प्रशासक प्रो. सोलंकी ने लंबित मुद्दे हल होने पर संतुष्टि जाहिर की। कान्फ्रेंस में पंजाब एंड हरियाणा राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एमपी सिंह, पर्सोनल सेक्रेटरी विक्रम देव दत्त, ले. जनरल गुरदीप सिंह, मेजर जनरल सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


एयरपोर्ट के नए रास्ते केलिए होगा सर्वे

चंडीगढ़ से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी कम करने केलिए नए रास्ते पर भी चर्चा हुई। चंडीगढ़ प्रशासन और एयरफोर्स अथॉरिटी मिलकर नए मार्ग केलिए सर्वे करेंगे। जल्द से जल्द यह सर्वे शुरू करने पर सहमति बनी। अभी एयरपोर्ट जाने का रास्ता काफी लंबा है। रास्ते को सुगम बनाने पर प्रशासन पहले ही एयरफोर्स अथॉरिटी केसाथ मिलकर काम शुरू कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed