{"_id":"62cdd2fe697735315209c775","slug":"chandigarh-administration-will-give-rs-20-lakh-compensation-to-family-of-hirakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पेड़ गिरने का मामला: हीराक्षी के परिवार को चंडीगढ़ प्रशासन देगा 20 लाख मुआवजा, हादसे का जिम्मेदार कौन... सेवानिवृत्त जज करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पेड़ गिरने का मामला: हीराक्षी के परिवार को चंडीगढ़ प्रशासन देगा 20 लाख मुआवजा, हादसे का जिम्मेदार कौन... सेवानिवृत्त जज करेंगे जांच
Wed, 13 Jul 2022 01:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:35 AM IST
सार
बीते शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना पेड़ गिर गया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त स्कूल की छात्राएं पेड़ के नीचे बैठकर लंच कर रही थीं। इस हादसे में 16 वर्षीय छात्रा हीराक्षी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हीराक्षी के परिजनों के साथ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हादसे में जान गंवाने वाली 16 वर्षीय हीराक्षी के परिवार को यूटी प्रशासन 20 लाख रुपये मुआवजा देगा। वहीं हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच सेवानिवृत्त जज जितेंद्र चौहान करेंगे। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को हीराक्षी के परिजनों और हादसे में घायल छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सलाहकार धर्मपाल व डीजीपी प्रवीर रंजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबसे पहले प्रशासक पीजीआई पहुंचे जहां हादसे के घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासक ने घायलों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्कूल अटेंडेंट शीला को भी देखा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शीला की बेटी व उनके रिश्तेदारों से भी बात की। इस दौरान प्रशासक ने कहा कि सभी घायलों को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
पीजीआई में घायलों से मिलने के बाद प्रशासक हीराक्षी के परिवार से मिलने सेक्टर-43 स्थित उनके घर पहुंचे। हीराक्षी के माता-पिता और दादा के साथ प्रशासक ने काफी देर तक बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। हीराक्षी के घर से वापस आने के बाद प्रशासक ने सभी घायलों व मृतक के लिए मुआवजे का एलान किया। फैसला लिया गया कि हादसे में जिस छात्रा की मौत हुई है, उसके परिवार को प्रशासन 20 लाख रुपये देगा। इसके अलावा हादसे के गंभीर घायलों को 10 लाख व जिन्हें कम गंभीर चोटें आई हैं उन्हें एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हादसे की जिम्मेदारी किसकी, रिटायर्ड जज करेंगे जांच
स्कूल में हुए हादसे को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई है। मंगलवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने यूटी सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद जस्टिस जितेंद्र चौहान (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। यह समिति देखेगी कि किसकी गलती की वजह से यह हादसा हुआ। जिम्मेदारी तय करने के साथ उन कारणों की भी पहचान करेगी, जिसकी वजह से यह पेड़ गिर गया।
बता दें कि बीते शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना पेड़ गिर गया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त स्कूल की छात्राएं पेड़ के नीचे बैठकर लंच कर रही थीं। इस हादसे में 16 वर्षीय छात्रा हीराक्षी की मौत हो गई, जबकि कुछ छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। एक स्कूल अटेंडेंट, जो बच्चों को बचा रही थी। वह अभी पीजीआई में भर्ती है।
शुक्रवार को आएगी मजिस्टीरियल जांच की रिपोर्ट
हादसे के बाद शुक्रवार को डीसी विनय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एसडीएम सेंट्रल, हॉर्टिकल्चर विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर को शामिल किया गया है। जांच के लिए कमेटी को एक हफ्ते का समय दिया गया था, जो इस शुक्रवार को पूरा होगा। यह कमेटी पेड़ गिरने के कारणों की जांच कर रही है।