फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration suspends interstate bus service

चंडीगढ़: सीटीयू ने बंद की लंबी दूरी की बसें, न दूसरे राज्य जाएंगी और न वहां की आएंगी

Fri, 12 Jun 2020 06:40 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 06:40 PM IST
सार

  • आज से 30 जून तक नहीं जाएगी किसी भी राज्य में बस, चंडीगढ़ प्रशासन का आदेश 
  • सीटीयू सिर्फ तीन दिन ही चला पाया लांग रूट पर बसें, आईं थी लापरवाही की शिकायतें 

विज्ञापन
Chandigarh Administration suspends interstate bus service
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों से लगातार आ रहे कोरोना के मामलों ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने 78 दिन बाद शुरु हुए सीटीयू की लांग रूट की बस सर्विस को तीन दिन ही चलाने के बाद एक बार फिर बंद कर दिया है। इसके साथ ही अब चंडीगढ़ में भी किसी राज्य से बस नहीं आएगी। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के साथ ही पड़ोसी राज्यों में कोरोना वारयस के बढ़ते केसों के चलते ये फैसला लिया है। आदेशानुसार दूसरे राज्यों की बसों के आने पर भी चंडीगढ़ में रोक लगा दी गई है। अभी फिलहाल 13 जून से 30 जून तक बसों के चलने पर रोक लगाई है। इस बारे में यूटी के ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के चलते उन्होंने लांग रूट की बस सर्विस को फिर से बंद कर दिया है। अभी फिलहाल 30 जून तक इस पर रोक जारी रहेगी, जबकि लोकल और ट्राइसिटी रूट्स पर बसें फिलहाल चलती रहेंगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


लांग रूट पर सिर्फ तीन दिन ही चल पाईं बसें
प्रशासन ने 10 जून से ही सीटीयू की लांग रूट पर बसें चलानी शुरु की थी लेकिन तीन दिन बाद ही प्रशासन को इन्हें बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा के लिए यह बसें 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलानी शुरु की थी। हालांकि विभाग को लांग रुट के लिए सवारियां भी नहीं मिल रही थी और अधिकतर रुट पर बसें खाली ही चल रही थी। 30 जून तक रोक लगाने के आदेश को प्रशासन की तरफ से पंजाब सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरियाणा सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी व चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, हेड ऑफिस, परिवहन मार्ग राजस्थान को लेटर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed