फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration reduced VAT on petrol and diesel

बड़ी राहत: केंद्र के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने घटाया वैट, दो दिन में पेट्रोल 11.73 और डीजल 17.26 रुपये तक सस्ता

Fri, 05 Nov 2021 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Nov 2021 07:22 PM IST
सार

केंद्र सरकार के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने दिवाली की मध्य रात्रि लोगों को बड़ी राहत दी है। यूटी प्रशासन ने पेट्रोल व डीजल पर वैट को कम कर दिया है। यही वजह है कि शहर में दो दिन में 11.73 रुपये पेट्रोल व 17.26 रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम कम हो चुके हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Administration reduced VAT on petrol and diesel
चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पांच रुपये और डीजल 10 रुपये सस्ता कर दिया। अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडिड टैक्स (वैट) को घटा दिया है। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम करीब सात रुपये तक घट गए हैं। दो दिन में कुल 11.73 रुपये पेट्रोल और 17.26 रुपये डीजल के दाम में कटौती हुई है।

विज्ञापन


प्रशासन ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार मध्यरात्रि से इसे लागू कर दिया है। शहर में शुक्रवार को 80.90 रुपये प्रति लीटर डीजल और 94.23 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिका। पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइज, एक्साइज, फ्रेट चार्ज व डीलर कमीशन मिलाकर बनी कीमत पर राज्य वैट वसूलते हैं। एक्साइज ड्यूटी घटने से वैट भी घटेगा।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ में पेट्रोल पर प्रति लीटर 22.45 प्रतिशत या फिक्स 12.58 रुपये (जो भी ज्यादा होगा) और डीजल पर 14.02 प्रतिशत या फिक्स 7.63 रुपये (जो भी ज्यादा होगा) वैट वसूला जाता था। वैट घटाने के बाद अब पेट्रोल पर प्रति लीटर 15.24 प्रतिशत या 12.42 रुपये (जो भी ज्यादा होगा) और डीजल पर 6.66 प्रतिशत या फिक्स 5.07 रुपये (जो भी ज्यादा होगा) वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए राहत है लेकिन जिस स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंच गए हैं, केंद्र और प्रशासन की ओर से टैक्स में कटौती के बावजूद शहरवासियों को पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा लग रहे हैं। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते क्रूड ऑयल के दाम से अंदेशा जताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम आने वाले दिनों में अभी बढ़ेंगे।

                 इस साल 25 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, दाम घटे सिर्फ 11.73 रुपये

वर्ष 2021        पेट्रोल  डीजल
तीन नवंबर   105.94  98.16
एक अक्तूबर 98.08 89.90
एक सितंबर      97.53 88.48
एक अगस्त      97.93 89.50  
एक जुलाई 95.03  88.81
   एक जून   90.89  85.04
एक मई    86.99  80.43
एक अप्रैल 87.14     80.57
एक मार्च   87.73 81.17
एक फरवरी  83.09   76.23
एक जनवरी 80.59 73.61


चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमत
3 नंवबर
  • पेट्रोल: 105.94 रुपये
  • डीजल: 98.16 रुपये
5 नवंबर
  • पेट्रोल: 94.23 रुपये
  • डीजल: 80.90 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed