फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration, plantation, cutting green tree, dhanas, mullanpur, chandigarh

वन महोत्सव में प्रशासन ने दी चंडीगढ़ के 194 हरे पेड़ों की बलि

Tue, 19 Jul 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jul 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration, plantation, cutting green tree, dhanas, mullanpur, chandigarh
194 हरे भरे पेड़ों पर प्रशासन ने कुल्हाड़ी चला दी है - फोटो : amarujala
एक तरफ जहां प्रशासन वन महोत्सव मना रहा है, वहीं हरे पेड़ों पर आरी भी चला रहा है। धनास से मुल्लांपुर (पंजाब) जाने वाली सड़क के किनारे लगे 194 हरे भरे पेड़ों पर प्रशासन ने कुल्हाड़ी चला दी है। प्रशासन की ओर से इस सड़क को फोरलेन की जगह सिक्स लेन किया जाना है, इसलिए पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन


सड़क को चौड़ा करने का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब जाने वाले लोगों को ही मिलेगा। न्यू चंडीगढ़ भी मुल्लांपुर के पास ही विकसित किया जा रहा है। सड़क को चौड़ा करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार सड़क को चौड़ा करने का काम छह माह में हो जाएगा।
विज्ञापन


राहुल महाजन खुद के खर्चे पर 11 पेड़ करेंगे री-प्लांट
प्रशासन ने सड़क को चौड़ा करने के लिए कुल 205 पेड़ों को चिन्हित किया था, जिन्हें काटने का निर्णय लिया गया था। 11 पेड़ ऐसे हैं, जिन्हें व्यापारी राहुल महाजन को री प्लांट करने के लिए दिया गया। ये सभी पीपल और बड़ के पेड़ हैं, जिनकी प्रोनिंग का काम भी सोमवार को शुरू कर दिया गया। मंगलवार से इन्हें री-प्लांट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इन सभी पेड़ों को काटने की मंजूरी प्रशासन के सलाहकार परिमल राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों से कमाए 6 लाख 35 हजार रुपये
प्रशासन की ओर से 194 हरे भरे पेड़ों को काटने के बदले में इसकी लकड़ी से छह लाख 35 हजार रुपये की कमाई की है। प्रशासन ने इसका टेंडर अलॉट किया था। रविवार से पेड़ों को काटने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन की ओर से सभी अर्जुन के पेड़ काटे गए हैं। सभी पेड़ों की आयु 20 से 50 साल के बीच थी।


व्यापारी राहुल महाजन का कहना है कि जिन 11 पीपल और बड़ के पेड़ों को री-प्लांट करके बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस सड़क से 100 फुट की दूरी पर ही इन्हें री-प्लांट किया जाएगा। मंगलवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। राहुल महाजन अभी तक कुल 14 पेड़ री-प्लांट कर चुके हैं, जिनमें से अकेले 11 पेड़ सेक्टर-18 में लगाए गए हैं। अभी तक शहर में प्रशासन की ओर से कभी भी पेड़ों को री प्लांट करने की कोई योजना नहीं बनाई गई है। राहुल महाजन भी अपने खर्चे पर ही सभी पेड़ों को री-प्लांट करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed