{"_id":"608a4f818e876702cf4c92d1","slug":"chandigarh-administration-ordered-one-lakh-dose-of-corona-vaccine-from-serum-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में टीकाकरण: सीरम इंस्टीट्यूट को एक लाख टीकों का ऑर्डर, स्लॉट बुकिंग के लिए एक मई तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में टीकाकरण: सीरम इंस्टीट्यूट को एक लाख टीकों का ऑर्डर, स्लॉट बुकिंग के लिए एक मई तक इंतजार
Thu, 29 Apr 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:47 AM IST
सार
प्रशासन की तरफ से सीरम इंस्टीट्यूट को टीके की एक लाख डोज की सप्लाई का ऑर्डर भेजा जा चुका है। कंपनी ने 2 से 3 दिन के अंदर आपूर्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए बुधवार से कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन काफी संख्या में एक उम्र के लोगों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया, लेकिन उसमें स्लॉट की बुकिंग नहीं हो पाई। वहीं टीकाकरण के लिए प्रशासन की तरफ से सीरम इंस्टीट्यूट को टीके की एक लाख डोज की सप्लाई का ऑर्डर भेजा जा चुका है। कंपनी ने 2 से 3 दिन के अंदर आपूर्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि स्लॉट की बुकिंग 1 मई से ही हो पाएगी, क्योंकि जब तक टीके के स्टॉक का पता नहीं चल जाता है, तब तक स्लॉट बुक नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास जितना टीका उपलब्ध है, उसमें से ही 1 मई को तय उम्र के लाभार्थियों को टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सभी केंद्रों में सत्र आयोजित करने की बजाय कुछ चुने हुए हुए केंद्रों को ही शामिल किया जाएगा, ताकि अचानक से लाभार्थियों की संख्या बढ़ने से टीके की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं को कोविड एप, अरोग्य सेतु एप या फिर कोविड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर उन्हें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद एक ओटीपी के जरिए अपना अकाउंट बनाना होगा। इसमें दिए गए फॉर्म में नाम, उम्र, लैंगिक जानकारी के साथ आधार कार्ड अपलोड करना होगा। इसके बाद टीकाकरण केंद्र का चयन कर अप्वाइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। फिलहाल पंजीकरण के इस क्रम में पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जा रही है, लेकिन स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन