फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration ordered no filling of oxygen in industrial cylinders

औद्योगिक सिलिंडरों में ऑक्सीजन नहीं भरने का आदेश

Fri, 07 May 2021 02:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh administration ordered no filling of oxygen in industrial cylinders
चंडीगढ़। शहर में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशासन ने औद्योगिक सिलिंडरों में ऑक्सीजन नहीं भरने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा वीरवार को जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 व सेक्टर-48 के अस्पताल समेत शहर के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में से ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए एक-एक नोडल अधिकारी बना दिए गए हैं, जो हर समय प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे और आपात की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मंजीत सिंह को इन व्यवस्थाओं के लिए इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह अन्य नोडल अधिकारियों की सहायता के साथ बद्दी के बरोटीवाला स्थित आईएनओएक्स कंपनी के साथ बातचीत करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि रोजाना मिलने वाले 20 एमटी मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और कोविड अस्पताल सेक्टर-48 के बीच सही रूप से बंटवारा हो। अतिरिक्त ऑक्सीजन सीधे तीनों निजी रिफिलिंग वेंडरों को मिल सके, यह भी उन्हें सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा यूटी प्रशासन ने अपने दो अधिकारियों को बद्दी के बरोटीवाला प्लांट पर भी तैनात कर दिया है। इसमें पब्लिक हेल्थ के एसडीओ वाईपी बत्रा और पब्लिक हेल्थ के एई अशोक सिंगला शामिल हैं। पूरे शहर में ऑक्सीजन सप्लाई के इंचार्ज व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग की तरफ से ये आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन तैयार करने वाली संस्थानों को कहा है कि वह शहर के स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरतों को पूरा करने की तरफ ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed