फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration New Policy for Restaurants, Hotel and Clubs on Highway Bank

चंडीगढ़ ने भी निकाल लिया शराबबंदी का तोड़, होटलों क्लबों के लिए राहत भरी खबर

Sun, 16 Apr 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration New Policy for Restaurants, Hotel and Clubs on Highway Bank
चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट
चंडीगढ़ में हाइवे के किनारे बने कुछ क्लब, होटल और रेस्टोरेंट्स के लिए राहत भरी खबर। प्रशासन ने शराबबंदी का तोड़ निकाल लिया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने एक टीम बनाई है। यह टीम क्लब, शराब की दुकानों और रेस्टोरेंट से हाईवे की पैमाइश करेगी। जिसकी दूरी पांच सौ मीटर से ज्यादा निकलेगी वह रेस्टोरेंट और बार खोला जा सकेगा।
विज्ञापन


एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पैमाइश सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार होगी। पैमाइश सर्विस लेन के किनारे से लेकर क्लब, रेस्टोरेंट, बार, पब और होटलों के गेट तक की जाएगी। यह दूरी सड़क से मापी जाएगी। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पैमाइश के लिए टीमें बना दी गई हैं और इन टीमों से पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी, जिसमें सारी जानकारी होगी। इस बीच कुछ डिस्कोथेक और क्लबों के मालिकों ने हाईवे से अपने रेस्टोरेंट और बार की दूरी नाप ली है। एक रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार सेक्टर-17 में उनके क्लब की मोटरेबल दूरी डेढ़ किलोमीटर है। यह दूरी सर्विस लेन से नापी गई है। हालांकि यह रेस्टोरेंट मालिक अभी एक्साइज और टैक्सेशन विभाग की पैमाइश के इंतजार में बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंडीगढ़ में दो सौ से ज्यादा रेस्टोरेंट, पब, बार और क्लब हैं। इसमें से अस्सी के पास लिकर का लाइसेंस है। इसमें से कुछ फाइव स्टार होटलों को किसी प्रकार से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed