{"_id":"56e6e8634f1c1bd04a8b4970","slug":"chandigarh-administration-kk-jindal-joined-in-chandigarh-administration-danish-ashraf-relieve","type":"story","status":"publish","title_hn":"केके जिंदल ने ज्वाइन किया यूटी प्रशासन, दानिश रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केके जिंदल ने ज्वाइन किया यूटी प्रशासन, दानिश रिलीव
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2000 बैच के आईएएस अधिकारी केके जिंदल ने सोमवार को यूटी प्रशासन ज्वाइन कर लिया। उन्हें अभी विभाग नहीं मिले हैं, फिलहाल वह रिलीव हो चुके अधिकारी विक्रम देव दत्त की जगह उनके ऑफिस में बैठे। विक्रम देव दत्त के विभाग जिंदल को मिलने की चर्चा है।
सीनियर अधिकारी होने के कारण प्रशासन में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा डीसी अजीत बालाजी जोशी को एक्साइज एंड टैक्सेशन और लेबर विभाग वापस मिल सकता है। फिलहाल यह विभाग जितेंद्र यादव के पास है। वित्त सचिव सर्वजीत सिंह और जितेंद्र यादव इन दिनों विदेशी दौरे पर हैं। उनके लौटने के बाद विभागों में बड़े फेरबदल होने के आसार हैं। अभी गृह सचिव सहित कई अधिकारियों के ऊपर कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है।
दानिश अशरफ रिलीव
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी दानिश अशरफ भी सोमवार को रिलीव हो गए। गृह मंत्रालय उनके अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर का आदेश पहले ही जारी कर चुका है। दानिश अरुणाचल में डीसी के तौर पर ज्वाइन करेंगे। अशरफ के साथ एडीसी कशिश मित्तल और एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन का ट्रांसफर भी अरुणाचल हो चुका है। लेकिन इन दोनों अधिकारियों को फिलहाल प्रशासन ने रिलीव नहीं किया है। इसी सप्ताह इनको भी रिलीव किया जा सकता है। यह दोनों भी अरुणाचल में डीसी बनेंगे।