फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration has made arrangements for 618 beds for Corona Patients in City  

चंडीगढ़ के हाल: अस्पतालों से अलग 618 बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन की किल्लत से बढ़ रहा इंतजार 

Mon, 10 May 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 May 2021 03:47 PM IST
सार

इनमें से कई बेड पर मरीज भर्ती हैं और करीब आधे तो शुरू भी नहीं हुए हैं। अब भी प्रशासन के लिए बेड की उपलब्धता चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि सोमवार से पंजाब यूनिवर्सिटी में 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू होने से प्रशासन की चिंता थोड़ी कम हुई है।
 

विज्ञापन
Chandigarh Administration has made arrangements for 618 beds for Corona Patients in City  
चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाए गए - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे केसों के मद्देनजर यूटी प्रशासन लगातार शहर में बेड बढ़ाने पर जोर दे रहा है। प्रशासन ने सामाजिक व निजी संस्थाओं की मदद से शहर के तीनों प्रमुख अस्पतालों के अलावा करीब 618 बेड की व्यवस्था की है। हालांकि इनमें से कई बेड पर मरीज भर्ती हैं और करीब आधे तो शुरू भी नहीं हुए हैं। अब भी प्रशासन के लिए बेड की उपलब्धता चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि सोमवार से पंजाब यूनिवर्सिटी में 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू होने से प्रशासन की चिंता थोड़ी कम हुई है।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने अब तक सात मिनी कोविड केयर सेंटर बनाने की मंजूरी दी है। हालांकि इनमें से सिर्फ बाल भवन-23 और इंदिरा हॉलिडे होम-24 में ही 50-50 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू हो पाए हैं। अन्य सभी सेंटर अभी तैयार हो रहे हैं। कुछ सेंटर ऐसे हैं, जिन्हें शुरू होने में अभी हफ्ते से भी ज्यादा का समय लगेगा।

विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत से दिक्कत

पीजीआई के इंफोसिस सराय में 100 बेड का कोविड केयर केयर बना रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी के एचएस सब्बरवाल ने बताया कि अभी वहां पर सेंटर के शुरू होने में समय लगेगा, क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वह बाल भवन में भर्ती मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। इंफोसिस सराय में सेंटर शुरू करने के लिए अभी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। सभी सेंटर के शुरू हो जाने के बाद प्रशासन को 618 बेड अतिरिक्त मिल जाएंगे, लेकिन अभी इसमें देर लगेगी। 

ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे हैं मिनी कोविड केयर सेंटर के संचालक
शहर में जितने भी मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं, वे सभी ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जीजीएमएसएसएस-8बी में 50 बेड का सेंटर बना रहे अमर विवेक अग्रवाल एवं उनकी संस्था ने बेड व अन्य चीजों की व्यवस्था कर ली है। हालांकि ऑक्सीजन की वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से 20 सिलिंडर की व्यवस्था कर चंडीगढ़ ला रहे थे, लेकिन मोहाली में ट्रक को पकड़ लिया गया और सभी सिलिंडरों को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सभी कागज दिखाने के बाद भी सिलिंडर उन्हें नहीं सौंपे गए। इस वजह से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुछ सिलिंडर उनके पास पहुंच जाएंगे, जिसके बाद वह हफ्ते के अंदर सेंटर को शुरू कर देंगे। 

सेक्टर-43 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सेंटर बना रहे यूनाइटेड सिख के अमरदीप सिंह ने बताया कि वह खुद दिल्ली से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगा रहे हैं, ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई में समस्या न आए। एचएस सब्बरवाल ने भी कहा है कि वह खुद ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि प्रशासन पर निर्भर न रहना पड़े। 


स्थान                                            बेड                      वर्तमान स्थिति
जीजीएमएसएसएस-8                     50 बेड             सप्ताह के आखिर तक होगा शुरू
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-43                      50 बेड                सोमवार से बनना होगा शुरू
बाल भवन-23                               50 बेड              मरीजों का इलाज जारी, कई बेड खाली
इंदिरा हॉलीडे होम-24बी                 50 बेड              सेंटर शुरू, ज्यादातर बेड खाली
अरबिंदो स्कूल-27                          25 बेड                 संस्था अभी शुरू करेगी काम
सेक्टर-38बी (डीआरडीओ अस्पताल)     20 बेड             अस्पताल बनाने का काम जारी
पीजीआई इंफोसिस सराय                100 बेड             ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं, शुरू होने में लगेगा समय
धनवंतरी अस्पताल-46                     78 बेड                 सेंटर चालू, आधे से ज्यादा बेड फुल
सूद धर्मसाला-22                            95 बेड                  सेंटर चालू, आधे से ज्यादा बेड फुल
इंटरनेशनल हॉस्टल, पीयू                 100 बेड                        सोमवार से शुरू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed