फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration going to transfer many officers

31 अगस्त तक चंडीगढ़ प्रशासन में होंगे बड़े तबादले, तैयार रहें

Tue, 09 Aug 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Aug 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration going to transfer many officers
ट्रांसफर - फोटो : फाइल फोटो
31 अगस्त से पहले प्रशासन 120 कर्मचारियों के इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ट्रांसफर करेगा। ट्रांसफर के लिए पर्सोनल विभाग ने सभी विभागों से उनके कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। इसमें पूछा गया है कि विभाग में कौन सा कर्मचारी कितने वर्षों से काम कर रहा है। लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मियों को बदला जाएगा। जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति और पनोन्नति को एक साल हैं, उन्हें नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन के इस फैसले की सुगबुगाहट ने एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। हर कोई अपनी कुर्सी के लिए चिंतित है। इससे पहले भी प्रशासन ने इस पॉलिसी के तहत 348 कर्मचारियों के ट्रांसफर किए थे। लेकिन बाद में एचओडी की सिफारिश और अन्य कारणों से करीब 100 कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑर्डर वापस ले लिए थे। कुछ दिन कर्मचारियों ने नए विभागों में जाकर काम अलग होने पर शोर भी मचाया। लेकिन प्रशासन फैसले पर अडिग रहा।
विज्ञापन


यूटी के इतिहास में पहली बार इस पॉलिसी के तहत ट्रांसफर हुए थे। इससे पहले जो कर्मचारी जिस विभाग में ज्वाइन करता था, वहीं से सेवानिवृत्त हो रहा था। अधिकारी आते-जाते रहते थे बाबू फाइलों पर जमे बैठे रहते थे। काम की गति को बढ़ाने और सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए ही इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed