{"_id":"60b13d3b8ebc3e202716ff5c","slug":"chandigarh-administration-fixed-the-price-for-covid-19-test-in-private-labs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना जांच के दाम तय: 450 में आरटीपीसीआर तो 350 रुपये में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना जांच के दाम तय: 450 में आरटीपीसीआर तो 350 रुपये में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
Sat, 29 May 2021 12:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 May 2021 12:34 AM IST
सार
चंडीगढ़ में इससे पहले आरटीपीसीआर जांच के लिए 900 रुपये और रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 500 रुपये तय थे। प्रशासन के नए आदेश से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए लगने वाली भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन ने निजी लैब में कोरोना जांच के दाम को लेकर अहम फैसला लिया है। अब निजी लैब में 450 रुपये में आरटीपीसीआर जांच और 350 रुपये में रैपिड एंटीजन जांच होगी। प्रशासन के इस कदम से शहर में कोरोना संक्रमितों को जांच कराने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शहर में कोरोना की स्थिति और निजी लैब से बातचीत करने के बाद ही जांच के दाम कम किए हैं। निजी लैब को हिदायत भी दी गई है कि तय दामों से ज्यादा न वसूलें।
विज्ञापन
तय दाम के ऊपर अन्य अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाने की भी हिदायत दी गई है। इससे पहले आरटीपीसीआर जांच के लिए 900 रुपये और रैपिड एंटीजन जांच के लिए 500 रुपये तय किए थे। प्रशासन का मानना है कि जांच के दाम कम करने के बाद सरकारी अस्पतालों में होने वाली भीड़ पर रोक लगेगी। अब लोग खुद अपनी जांच करा सकेंगे। शहर के सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच मुफ्त में हो रही है।
विज्ञापन