{"_id":"5d3183c58ebc3e6cb713c18b","slug":"chandigarh-administration-extended-10-percent-dc-rate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में डीसी रेट पर लगे 6000 कर्मियों के लिए खुशखबरी, 10 फीसदी बढ़ोतरी, अप्रैल से एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में डीसी रेट पर लगे 6000 कर्मियों के लिए खुशखबरी, 10 फीसदी बढ़ोतरी, अप्रैल से एरियर
Fri, 19 Jul 2019 02:18 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में डीसी रेट पर नियुक्त आउटसोर्स इंप्लाइज के लिए खुशखबरी है। प्रशासन ने डीसी रेट में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। प्रशासन के इस फैसले से एजूकेशन डिपार्टमेंट और नगर निगम समेत अन्य सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर काम करने वाले करीब छह हजार से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। संशोधित डीसी रेट 1 अप्रैल 2019 से मान्य होगा। कर्मचारियों को अप्रैल से अगस्त का एरियर भी दिया जाएगा।
डीसी रेट के तहत 112 कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को संशोधित डीसी रेट का लाभ मिलेगा। वीरवार को डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई मीटिंग के बाद यूटी के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी मिली। बैठक में न्यूनतम वेतन और डीसी रेट बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद डीसी रेट में 10 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमति बन गई। मीटिंग में फैसला लिया गया कि डीसी रेट पर काम करने वाले ठेका कर्मियों को न्यूनतम वेतन एक्ट के अंदर नहीं लाया जाएगा।
बैठक में फैसला लिया गया कि 1 अप्रैल 2019 से डीसी रेट में दस फीसदी बढ़ोतरी की जाए। इस संदर्भ में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्राइवेट वर्करों के डीसी रेट बढ़ाने के लिए विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधियों के सुझाव के मुताबिक ही डीसी रेट निर्धारित किया गया है।

बीते साल सात फीसदी बढ़ा था डीसी रेट
बताते चलें कि साल 2018 में प्रशासन ने डीसी रेट में केवल सात फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी देखने को मिली थी। यही वजह है इस बार प्रशासन ने कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है।
इंप्लाइज यूनियन ने जताई खुशी
डीसी रेट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के कन्वीनर अश्ननी कुमार ने डिप्टी कमिश्नर का धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि कोआर्डिनेशन कमेटी की मांग पर महंगाई को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर ने डीसी रेट 10 फीसदी का इजाफा किया है।
साथ ही सीटीयू विभाग में ठेके पर काम करने वाले बस कंडक्टरों को डीसी रेट में फोर्थ क्लास से थर्ड क्लास में किया है। इस वजह से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।