फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration encroachment drive close

प्रशासन की ड्राइव बंद, नहीं उतरेंगे शोरूम के बोर्ड

Fri, 05 Feb 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration encroachment drive close

चंडीगढ़ प्रशासन ने मार्केट में अतिक्रमण अभियान बंद कर दिया है। अब शोरूमों के बाहर लगे बोर्ड नहीं उतारे जाएंगे। चंडीगढ़ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को मेयर अरुण सूद के साथ उपायुक्त से मिला और उनसे बात की। सेक्टर-11 की मार्केट में चल रहा अभियान भी रोक दिया गया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने डीसी को कहा कि उन्हें बिना नोटिस दिए ही बोर्ड उतारे जा रहे हैं। इससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने डीसी को यह भी कहा कि उन्हें इस बात का भी पता नहीं है कि अपने शोरूम के बाहर किस साइज के बोर्ड लगाएं। एसी कहां लगाए, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों को डीसी ने आश्वासन दिया है कि अब ड्राइव नहीं चलेगी। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने व्यापारियों को कहा कि अब किसी का बोर्ड नहीं उतारा जाएगा। वायलेशन करने वालों को पहले एक नोटिस भेजा जाएगा। 30 दिनों में वे स्वयं बोर्ड नहीं उतारेंगे तो प्रशासन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने व्यापारियों को यह भी कहा कि बोर्ड कहां लगाना है कि कितनी साइज का लगाना है इस संबंध मे व्यापारियों को जल्द ही बता दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में चरणजीव सिंह, पुरुशोत्तम महाजन, दिवाकर सहूंजा, अनिल वोहरा, जगदीश कपूर, कमलजीत सिंह पंछी शामिल थे।


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीव सिंह ने बताया कि सेक्टर-8, 9, 10 और 11 में बिना किसी नोटिस के बोर्ड गिरा दिए गए। उन्होंने बताया कि मार्केट खुलने के समय बोर्ड उतारने का ड्राइव चलाया गया। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान व्यापारियों को हुआ। व्यपारियों ने डीसी को कहा कि मार्केट के एसोसिएशनों को प्रशासन को विश्वास में लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed