फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration circular about vegetables mandi

झटका देगी खबर, चंडीगढ़ में अब 9 बजे के बाद मंडी में नहीं मिलेंगी सब्जी

Thu, 23 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration circular about vegetables mandi
साप्ताहिक सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
अब अगर आप इस चक्कर में रहेंगे कि साप्ताहिक सब्जी मंडी में रात 9 बजे के बाद खरीददारी करने के लिए जाएंगे तो भूल जाइए। क्योंकि नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि अब मंडियां रात 9 बजे तक बंद हो जाएगी। इसके लिए मेयर की ओर से अतिक्रमण हटाओ दस्ते और पुलिस को मंडियां बंद करवाने की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन


मंडियों का समय 9 बजे तक करने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद चंद्रवती शुक्ला ने मेयर को दिया था। जबकि अपनी मंडियों में रात 9 बजे तक का समय तय करने की बात यहां के विक्रेताओं को पसंद नहीं है। विक्रेता इससे नाराज है। शहर में हर दिन दो अलग-अलग जगह पर मंडी लगती है। एक मंडी मार्केट की ओर से जबकि दूसरी मंडी नगर निगम की ओर से लगाई जाती है। नगर निगम ने मंडी लगाने का ठेका अलाट किया हुआ है।
विज्ञापन


मेयर की ओर से अतिक्रमण हटाओ दस्ते को निर्देश दिए गए कि जिन सब्जियों का रंग बदलने के लिए रंगीन लाइट लगाई जा रही है उन्हें भी हटाया जाए। जिस पर दस्ते ने यह कार्रवाई शुरू कर दी है मालूम हो कि विक्रेताओं की ओर से जिस रंग की सब्जी होती है उस रंग की हरी और लाल लाइट लगा दी जाती है जिससे सब्जी और फल ताजे दिखते हैं। उधर, मंडी कमेटी की चेयरमैन शीला फूल सिंह ने मंडियों में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए 22 नवंबर को बैठक भी बुला ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-45 मंडी करवाई बंद, विक्रेताओं ने ट्रक रोका
अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार रात 9 बजे के बाद सेक्टर-45 में लगने वाली सब्जी मंडी को बंद करवाया। यहां तक कि 70 विक्रेताओं का सामान भी जब्त किया। जब यह सामान जब्त करके दस्ता अपने ट्रक पर वापस जा रहा था तो विक्रेताओं ने ट्रक को रोक लिया। जिसके बाद मौके पर सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंची। अतिक्रमण हटाओ दस्ता मंडी बंद करवाने के लिए अपने साथ बुडैल चौकी प्रभारी और बीट अधिकारियों को भी साथ लेकर गए थे। मंगलवार को विक्रेता वार्ड पार्षद कवरजीत राणा को भी मिले।
 
भाजपा पार्षद चंद्रवती शुक्ला का कहना है कि जिन घरों के पास मंडी लगती है वहां पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है रात 12 बजे तक मंडियां लगने से मंडी के आसपास रहने वाले लोग सो नहीं पाते हैं। देर रात तक आवाजें आती रहती है।


अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग का कहना है कि मंडी का समय सुबह 8 से रात 9 बजे तक का है। यह फैसला पुराना है इसे अब सख्ती से लागू किया गया है। रात 9 बजे के बाद मंडी न लगे इसके लिए पुलिस और अतिक्रमण हटाओ दस्ते का स्टाफ काम करेगा। एसएसपी को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है कि रात 9 बजे के बाद मंडियां न लगने दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed