Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Administration, build 20 km additional cycle track, location marked

20 किमी अतिरिक्त साइकिल ट्रैक बनाएगा प्रशासन, जगह चिन्हित

Wed, 03 Mar 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Administration, build 20 km additional cycle track, location marked
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग शहर में अतिरिक्त 20 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक बनाने जा रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। वहीं, पुराने साइकिल ट्रैक पर लाइटें लगाने का काम भी चल रहा है। विभाग के मुताबिक, अब तक 165 किमी के ट्रैक पर लाइटें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि विभाग ने करीब 20 किमी का दायरा चिह्नित किया है, जहां साइकिल ट्रैक बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक, आईटी पार्क का कुछ इलाका, सेक्टर-47 के साथ कालीबाड़ी मंदिर के पास, धनास की मार्बेल मार्केट आदि जगहों पर नए साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। इन इलाकों में साइकिल चलाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन अभी तक ट्रैक का निर्माण नहीं हुआ है। ओझा ने कहा कि विभाग लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का सर्वे कर रहा है। फिलहाल करीब 20 किमी अतिरिक्त ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, इसके बाद आगे भी निर्माण कार्य चलेगा। फिलहाल शहर में कुल 210 किमी के साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

एक महीने से सभी ट्रैक पर होगी रोशनी
ओझा ने बताया कि 210 किमी के साइकिल ट्रैक में से 165 किमी के ट्रैक पर लाइटें लगाने का काम पूरा हो गया है। बाकी बचे 45 किमी के ट्रैक पर इसी महीने लाइटें लगा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बहुत सी जगहों पर बने साइकिल ट्रैकों पर नगर निगम, टेलीफोन विभाग या कंपनियों ने अपने पाइप इत्यादि डाले, जिसकी वजह से ट्रैक टूट गए। अब इनको ठीक करने या दोबारा से बनाने काम किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 12 किमी के ट्रैक का चयन किया है, जिन्हें दोबारा बनाया जाएगा। यह काम भी अगले हफ्ते में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed