फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration, budget of 5836 crores, Center

प्रशासन ने केंद्र से मांगे 5836 करोड़

Wed, 12 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration, budget of 5836 crores, Center
चंडीगढ़। नगर निगम को उम्मीद थी कि गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार से संशोधित अनुमान (आरई) में 203 करोड़ रुपये मिलेंगे लेकिन केंद्र ने एक भी रुपया नहीं दिया है। अब प्रशासन ने वर्ष 2022-23 के लिए वर्तमान वित्त वर्ष से 650 करोड़ रुपये अधिक मांगे हैं, ताकि रुकी हुई परियोजनाओं और गांवों के विकास को गति दी जा सके।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए चंडीगढ़ ने केंद्र से 5670 करोड़ रुपये मांगे थे। इसमें रेवेन्यू हेड के तहत पांच हजार करोड़ और कैपिटल हेड के तहत करीब 600 करोड़ रुपये मांगे गए थे, लेकिन 484 करोड़ की कटौती के बाद चंडीगढ़ को 5186 करोड़ रुपये ही मिले थे। इसमें नगर निगम में शामिल हुए गांवों के लिए कुछ खास नहीं था। ऐसे में निगम को उम्मीद थी कि संशोधित अनुमान (आरई) में उन्हें 203 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि केंद्र ने आरई में भी कुछ नहीं दिया। ऐसे में अब वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रशासन ने 5836 करोड़ रुपये मांगे हैं, जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में मिले 5186 से 650 करोड़ रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पैसा नगर निगम में शामिल हुए गांव व प्रशासन की कुछ प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा गया है। अब देखना यह है कि केंद्र से चंडीगढ़ को कितना पैसा मिलता है। वर्ष 2020-21 में कुल 5138 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें रेवेन्यू हेड के तहत 4643 और कैपिटल हेड में 494 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित अनुमान में नगर निगम को लगा है झटका
आरई में केंद्र सरकार से 5389 करोड़ रुपयों की मांग की गई थी। केंद्र ने वर्तमान वित्त वर्ष के बजट खर्चे को देखा और फिर एक भी रुपये अतिरिक्त देने की बजाय 5186 करोड़ रुपये के सालाना बजट में से 244 करोड़ रुपये काट लिए। दरअसल, किसी वित्त वर्ष के बीच या अंत में उस वर्ष की बची हुई अवधि में सरकार को कितना राजस्व प्राप्त होगा और उसका खर्च कितना होगा, इसके अनुमानित राशि को संशोधित अनुमान कहा जाता है। यह वित्त वर्ष के फर्स्ट हाफ यानी पहली छमाही के ट्रेंड के आधार पर तय किया जाता है। इसी वजह से बजट अनुमान में जो लक्ष्य तय किया जाता है, संशोधित अनुमान में उसमें अंतर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed