फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Appeal to Migrant Workers, Lockdown

चंडीगढ़ प्रशासन की अपील- जब फोन कॉल आए तभी सेंटर पहुंचे बाहरी राज्यों को जाने वाले मजदूर

Fri, 22 May 2020 11:19 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 May 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Appeal to Migrant Workers, Lockdown
घरों को वापस लौटते मजदूर - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि जिन दूसरे राज्यों को जाने वाले श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है, वे होल्डिंग सेंटरों पर बिना बुलाए न पहुंचें। ऐसे में यहां जिन श्रमिकों को दूसरे राज्य में भेजना होता है, उनसे ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वह तभी होल्डिंग सेंटर पर पहुंचे जब उन्हें प्रशासन की ओर से फोन पर कॉल आए। प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि 22 मई को दोपहर 2 बजे बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारन) के लिए सिवान और मुजफ्फरपुर में ठहराव के साथ एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन गंतव्यों के लिए पंजीकृत व्यक्तियों को दिए गए मोबाइल नंबर पर काल कर दी गई है और 22 मई को सुबह 8 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज सेक्टर-26 के होल्डिंग सेंटर तक पहुंच जाएं। छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ महिलाओं को प्राथमिकता पर समायोजित किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि जिन लोगों को टेलीफोन कॉल नहीं की गई है, उनसे अपील है कि वह न आएं। रजिस्ट्रेशन की सूची से पुष्टि के बाद प्रवेश की अनुमति होगी। जिले के अन्य व्यक्तियों को सलाह दी गई है कि वे चंडीगढ़ में प्रवेश न करें।
विज्ञापन


क्योंकि उनकी यात्रा की व्यवस्था केवल उस जिले के जिला अधिकारियों की ओर से ही की जाएगी। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किए गए लॉकडाउन के कारण, चंडीगढ़ में कुछ प्रवासी श्रमिक, तीर्थयात्री, पर्यटक, छात्र और अन्य व्यक्ति फंसे हुए हैं। इन व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिए, प्रशासन ने श्रमिक विशेष ट्रेनों के माध्यम से आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार कर रखी है। जिसके तहत चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में सेक्टर-26 में दो होल्डिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर लोगों की मेडिकल जांच की जाती है और उन्हें दोपहर के भोजन का पैक प्रदान किया जाता है। इसके बाद उन्हें बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन भेजा जाता है जहां उन्हें यात्रा के लिए पैक भोजन और एक लीटर पानी की बोतल प्रदान की जाती है, जो पहले से निर्धारित डिब्बों में होती है।

इन तारीखों में यहां जाएंगी ट्रेनें

22 मई को बिहार में मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), सीवान और मुजफ्फरपुर
23 मई को बिहार में गया और झारखंड में धनबाद
24 मई को बिहार में छपरा (सारण), सिवान
26 मई को उत्तर प्रदेश में लखनऊ, मुरादाबाद और शाहजहांपुर
27 मई को उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर
28 मई को बिहार में मधेपुरा, आरा (भोजपुर जिला), दानापुर (पटना जिला) और खगड़िया
29 मई को उत्तर प्रदेश में जौनपुर
30 मई को उत्तर प्रदेश में हरदोई के लिए स्पेशल श्रमिक ट्रेन रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed