फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: 90 classes of four schools will be made smart classes

चंडीगढ़ : चार स्कूलों की 90 कक्षाएं बनेंगी स्मार्ट, 10 करोड़ रुपये से लगेंगी टेबल-कुर्सी

Fri, 12 Feb 2021 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh: 90 classes of four schools will be made smart classes
smart class - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ के चार स्कूलों की 90 कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड 10 करोड़ रुपये से कुर्सी-टेबल मंगवा रहा है। पहले एक टेबल पर 2 कुर्सी के साथ दो विद्यार्थी बैठने थे, लेकिन कोरोना के कारण योजना में बदलाव किया गया है। अब एक टेबल पर एक कुर्सी लगेगी। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ केके यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के चार स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसमें सेक्टर-22ए का सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, सेक्टर-35 सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल और सेक्टर-43 का हाईस्कूल शामिल है। इन स्कूलों की 90 कक्षाओं में 2720 छात्र और 2088 छात्राओं को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन



स्कूल में कंप्यूटर लैब, इंटेलिजेंट लाइटिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल नोटिस बोर्ड, पढ़ने के लिए टैबलेट, सर्विलांस सिस्टम, विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा होगी। इसके साथ ही सीबीएसई सिलेबस के अलावा थ्रीडी मॉडल पर बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, सेक्टर-22 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-43 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल में 50 प्रतिशत काम हो चुका है। इसके अलावा सेक्टर-35 के हायर सेकेंडरी स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी कक्षाओं को स्मार्ट बनाने का काम किया जाना है। कोरोना महामारी के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस योजना में थोड़ा बदलाव भी किया, जिस कारण इसमें थोड़ा समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed