फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: 2 suspected cases of bird flu admit in hospital

चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू के 2 संदिग्ध मरीज अस्पताल में

Mon, 22 Dec 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh: 2 suspected cases of bird flu admit in hospital

सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल(जीएमएसएच) में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। इन मरीजों को रविवार को भर्ती कराया गया। इन्हें कोल्ड-कफ और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी।

विज्ञापन


इनमें एक मरीज सेक्टर-10 निवासी अशोक और दूसरी सेक्टर-25 की पूजा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों के जरूरी सैंपल ले लिए गए हैं और उन्हें दवा दी जा रही है। एहितायत के तौर पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


2400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
सुखना लेक के तीन किलोमीटर एरिया को सर्विलांस पर रखने के बाद रविवार को 2400 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि किसी को बुखार, सिर में दर्द, डायरिया जैसी कोई शिकायत तो नहीं है। हर घर के सदस्यों का नाम, पता व मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को किशनगढ़ व भगवानपुरा में टीम ने अपना अभियान चलाया। इस दौरान 20 लोग फीवर के केस मिले, लेकिन उन्हें यह फीवर गला खराब होने की वजह से आया था, इसलिए उन्हें रेफर नहीं किया गया है। यह सर्वे 28 दिसंबर तक रेगुलर चलना है। साथ ही इन लोगों को रोजाना जांचना भी है। लोगों से कहा जा रहा है कि यदि उन्हें कोई भी लक्षण नजर आता है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

सुखना लेक पर आए 200 बच्चे सर्विलांस पर

Chandigarh: 2 suspected cases of bird flu admit in hospital

पिछले सप्ताह जब बतखें मर रही थीं, उस दौरान सुखना लेक पर आए तीन स्कूलों के 200 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस पर रखा है। सोमवार से इन बच्चों के घर भी डाक्टरों की टीम जाएगी और उन्हें चेक करेगी।

अधिकारियों का कहना है कि जब से सुखना पर माइग्रेटरी बर्ड आए हैं, करीब दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों के बच्चे इन्हें देखने के लिए सुखना का दौरा कर चुके हैं। गत बुधवार को एक डक में बर्ड फ्लू कन्फर्म होने से दो दिन पहले तीन स्कूलों के बच्चे लेक पर आए थे। इनमें दो शहर के प्रमुख स्कूल और एक सरकारी स्कूल है।

इन बच्चों के परिजन लगातार अपने बच्चों की जांच के लिए कह रहे थे। इसलिए यह फैसला किया गया है। इन स्कूलों के बच्चे लेक की साफ-सफाई व माइग्रेंट बर्ड्स को देखने गए थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एहतियात के तौर पर ऐसा कदम उठाया जा रहा है, ताकि रिस्क की कोई गुंजाइश न रहे।

हरियाणा-पंजाब राजभवन में स्प्रे
हरियाणा पंजाब राजभवन में रविवार को सोडियम हाइड्रो क्लोराइड साल्यूशन का स्प्रे करवाया गया। सुखना के सामने वाली हाउसों की लेन में भी चूने का छिड़काव करने के आदेश जारी हुए हैं। इन घरों का हेल्थ सर्वे भी जल्द शुरू हो जाएगा।

स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आज

Chandigarh: 2 suspected cases of bird flu admit in hospital

इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस को रोकने के लिए अगली रणनीति बनाने के लिए आज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

इसमें पीजीआई के डाक्टर भी शामिल होंगे। बैठक में आने वाले दिनों में क्या-क्या कदम उठाए जाने हैं, उस पर एक एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। साथ ही सुखना से तीन किलोमीटर एरिया में अब तक चलाए गए आपरेशन की समीक्षा भी होगी।

लेक के पानी की जांच करेगी टीम
सुखना लेक के पानी की सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज की टीम 23 दिसंबर को आएगी। पहले यह टीम शुक्रवार को आनी थी, लेकिन हैदराबाद में टीम व्यस्त होने के कारण आ नहीं पाई थी।

अब इस टीम के मंगलवार को आने की संभावना है। लेक के पानी में कई मरी बतखें भी तैरते हुई मिली थीं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि पानी में भी वायरस हो सकता है।

फिश व पोल्ट्री व्यापारियों के साथ बैठक की

Chandigarh: 2 suspected cases of bird flu admit in hospital

एनिमल हसबेंडरी के अधिकारियों ने रविवार को शांतिनगर व शास्त्री नगर के फिश व पोल्ट्री व्यापारियों के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान उनसे कहा गया कि यदि उनके बर्ड्स में कोई दिक्कत आती है तो या फिर किसी की मौत होती है तुरंत उनके संपर्क करे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
 
चंडीगढ़ मीट मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अतुल सोनकर ने बताया कि मीट मार्केट में फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ा है, जबकि यहां पर चिकन की डिमांड ज्यादा है। हर रोज 25-30 बर्ड्स की सेल होती है। यहां पर हरियाणा व पंजाब के एरिए से बर्ड्स आती हैं। बर्ड फ्लू सिर्फ सुखना पर है।

प्रशासन की ओर से कोई हमें कोई ऐसी सूचना नहीं मिली है। सेक्टर 17 स्थित बर्डीज चिकन शॉप के मालिक मनीष ने बताया कि उनके ग्राहकों में कोई गिरावट नहीं है। हमारे यहां पहले से चिकन को 300 डिग्री के तापमान में पकाया जाता है। ऐसे में किसी भी वायरस की कोई गुंजाइश नहीं होती।

पोल्ट्री प्रोडक्ट्स पर रोक हटी, सप्लाई शुरू
सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (सीपीडीओ) ने पोल्ट्री प्रोडक्ट्स पर लगाई गई रोक हटा दी है। सोमवार से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। यहां से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा सहित नौ राज्यों में अंडों व चिकन की सप्लाई की जाती है।

सीपीडीओ के निदेशक डा. के रवि कुमार का मानना है कि प्रतिबंध के बाद से रोजाना 50 हजार रुपये का नुकसान हो रहा था। उन्होंने बताया कि सिचुएशन पूरी कंट्रोल में है। इसलिए प्रोडक्ट की सप्लाई फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed